Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: न डीएम का खौफ, न सरकार की गाइडलाइन का पालन

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ashwani Kumar Tripathi , Date: 05/02/2026 04:56:33 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ashwani Kumar Tripathi ,
  • Date:
  • 05/02/2026 04:56:33 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सी एच सी लम्भुआ में मनमानी न डीएम का खौफ, न सरकार कि गाइडलाइन का पालन सुल्तानपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लम्भुआ में स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप है कि य

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सी एच सी लम्भुआ में मनमानी न डीएम का खौफ, न सरकार कि गाइडलाइन का पालन सुल्तानपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लम्भुआ में स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप है कि यहां तैनात डॉक्टर सरकारी नियमों को ताक पर रखकर अपनी मनमानी कर रहे हैं। न तो जिला प्रशासन का डर दिखाई देता है और न ही सरकार की गाइडलाइन का पालन होता नजर आ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि डॉक्टरों की ड्यूटी समयानुसार लगने के बावजूद उनकी मौजूदगी संदिग्ध रहती है। सवाल उठ रहा है कि आखिर सीसीटीवी फुटेज की नियमित जांच क्यों नहीं की जाती। 

जिससे यह स्पष्ट हो सके कि डॉक्टर कब अस्पताल में मौजूद रहते हैं और कब अनुपस्थित। बताया जा रहा है कि बड़े गांव में नियुक्त डॉ. रामसजीवन दिन भर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कमरे में ही रहते हैं। ऐसे में ग्रामीणों को समय पर इलाज मिलना मुश्किल हो रहा है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं की कार्यशैली पर प्रश्नचिह्न लग गया है। लगातार उठ रहे इन सवालों के बीच अब लोगों की निगाहें जिला प्रशासन पर टिक गई हैं। यदि समय रहते व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो यह मामला सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर भी।