-
☰
हरियाणा: विश्व कैंसर दिवस पर सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं जांच शिविर हुआ आयोजित
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: कालांवाली अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के तत्वाधान में तेरापंथ महिला मंडल कांलावाली द्वारा भारत विकास परिषद महिला मंडल शाखा कालांवाली के सहयोग से विश्व कैंसर दिवस पर सवाईकल कैंसर जागरुकता जांच शिविर "आरोग्यम" का आयोजन तेरांपथ भवन कांलावाली में किया गया।
विस्तार
हरियाणा: कालांवाली अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के तत्वाधान में तेरापंथ महिला मंडल कांलावाली द्वारा भारत विकास परिषद महिला मंडल शाखा कालांवाली के सहयोग से विश्व कैंसर दिवस पर सवाईकल कैंसर जागरुकता जांच शिविर "आरोग्यम" का आयोजन तेरांपथ भवन कांलावाली में किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन नगर पार्षद श्रीमति मधु गोयल जी के करकमलो द्वारा किया गया। कैम्प संयोजिका देवा कीर्ति गर्ग जी ने बताया की इस कैम्प में 50 महिलाओं का सवाईकल कैंसर (PAP SMEAR CANCER TEST) डा० मीनाक्षी अग्रवाल व उनकी टीम पूजा ,किस्मत द्वारा किए गए। मैक्स लैब के गुरचरण मोंगा व अजय ने इसमे ब्लड शुगर व रक्त की फ्री जांच कर अपनी सेवाएं प्रदान की इस अवसर पर आर्चायश्री तुलसी महाप्रज्ञ होम्योपैथिक हस्पताल के द्वारा मधुमेह, पथरी, रसौली ब्लडप्रशेर की जांच करके 45 मरीजो को मुफ्त होम्योपैथिक दवाई दी गई जिसमें डा० सोहना सिहं व प्रीती ने सेवाएं प्रदान की इस कैंम्प में संयोजिका देवा कीर्त्ति गर्ग, डॉक्टर मीनाक्षी अग्रवाल, तेरांपथ महिला मण्डल अध्यक्ष स्नेह लता सिंगला, मंत्री रजनी जिंदल, भाविप महिला प्रमुख किरण गर्ग, सह महिला प्रमुख मधु गर्ग, पिंकी सिंगला, रजनी गर्ग, नीतू बांसल, पुष्पा सिंगला, रिया गोयल,सुरेन्द्र मक्कड़ ,कान्ता बांसल, सीमा वर्मा, संगीता गोयल, सोमा रानी, शशी रानी, आदि सहित बड़ी संख्या में अन्य बहिनो की उपस्थिति रही।
उत्तर प्रदेश: रेड क्रॉस सोसाइटी की बैठक में संसाधनों के पारदर्शी उपयोग और मानव सेवा पर जोर दिया
उत्तर प्रदेश: डा. अनुपलाल बंसल बालिका इंटर कॉलेज में गृह विज्ञान परीक्षा हुई संपन्न
हरियाणा: दिग्विजय चौटाला ने चंद्रशेखर आज़ाद से की शिष्टाचार मुलाकात, विपक्षी समन्वय पर की चर्चा
हरियाणा: अध्यापक संघ का जंतर-मंतर प्रदर्शन, पुरानी पेंशन व टीईटी शर्त हटाने की मांग
हरियाणा: पंजाब केसरी कार्यालय पर GST की छापेमारी, BJP ने प्रेस स्वतंत्रता पर हमला करार दिया