-
☰
हरियाणा: सात दिवसीय देवी भागवत कथा, चौथे दिन भक्ति और आध्यात्मिक का दिखा प्रवाह
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: कालांवाली दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से महाजन धर्मशाला में आयोजित सात दिवसीय श्री देवी भागवत कथा के चौथे दिन आध्यात्मिक चर्चा और भक्ति का विशेष प्रवाह देखने को मिला।
विस्तार
हरियाणा: कालांवाली दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से महाजन धर्मशाला में आयोजित सात दिवसीय श्री देवी भागवत कथा के चौथे दिन आध्यात्मिक चर्चा और भक्ति का विशेष प्रवाह देखने को मिला। कथा के चतुर्थ दिवस का शुभारंभ मुख्य यजमान परिवारों द्वारा वेदमंत्रों के उच्चारण के बीच सामूहिक पूजन व दीप प्रज्ज्वलन से हुआ।चौथे दिन की पूजा में मुख्य यजमान के रूप में श्री सुरेश गोयल (सुरेश कॉटन फैक्ट्री) एवं उनके परिवार ने सपरिवार भाग लिया। इनके साथ ही श्री जगसीर तायल (जग्गी फैशन, शहीद भगत सिंह मार्केट) एवं परिवार, श्री सुभाष शर्मा (रिटायर्ड टीचर), बिंदु अशीरवाला जी, आत्मा राम पटवारी (बेसहारा गौ अस्पताल), दिनेश कुमार कुरंगावाली, नवीन कुमार जी, सुखदेव जी टिब्बी वाले, भूषण शर्मा (खाटू श्याम मंदिर से)और श्री सुभाष जी (M.C.) ने दीप प्रज्ज्वलित कर देवी माँ का आशीर्वाद प्राप्त किया। पूजन के पश्चात सर्व श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या साध्वी भद्रा भारती जी ने कथा के मर्म को समझाते हुए 'महिषासुर मर्दिनी' प्रसंग की व्याख्या की। साध्वी जी ने बताया कि:महिषासुर केवल एक राक्षस का नाम नहीं है, बल्कि यह हमारे भीतर छिपी हुई तामसिक प्रवृत्तियों और अहंकार का प्रतीक है। जिस प्रकार देवी दुर्गा ने देवताओं की सम्मिलित शक्ति से महिषासुर का वध किया, ठीक उसी प्रकार मनुष्य को भी अपने भीतर की बुराइयों को समाप्त करने के लिए 'ब्रह्मज्ञान' और ईश्वरीय शक्ति की आवश्यकता होती है।"साध्वी जी ने आगे कहा कि आज समाज में व्याप्त कुरीतियों को मिटाने के लिए नारी को स्वयं को अबला नहीं, बल्कि सबला समझना होगा। जब तक मनुष्य का मन भक्ति के रंग में नहीं रंगता, तब तक जीवन में वास्तविक शांति संभव नहीं है। सुमधुर भजनों पर उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर होकर झूमने लगे। कथा के दौरान क्षेत्र की कई प्रमुख हस्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिनमें स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभिन्न व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल रहे। अंत में सामूहिक आरती की गई और भक्तों के बीच भारी मात्रा में प्रसाद वितरित किया गया।
उत्तर प्रदेश: रेड क्रॉस सोसाइटी की बैठक में संसाधनों के पारदर्शी उपयोग और मानव सेवा पर जोर दिया
उत्तर प्रदेश: डा. अनुपलाल बंसल बालिका इंटर कॉलेज में गृह विज्ञान परीक्षा हुई संपन्न
हरियाणा: दिग्विजय चौटाला ने चंद्रशेखर आज़ाद से की शिष्टाचार मुलाकात, विपक्षी समन्वय पर की चर्चा
हरियाणा: अध्यापक संघ का जंतर-मंतर प्रदर्शन, पुरानी पेंशन व टीईटी शर्त हटाने की मांग
हरियाणा: पंजाब केसरी कार्यालय पर GST की छापेमारी, BJP ने प्रेस स्वतंत्रता पर हमला करार दिया