Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: यात्रियों से भरी बस खाई में पलटी, दर्जनों लोग हुए घायल

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश   Published by: Indresh Kumar Pandey , Date: 05/02/2026 03:34:19 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Indresh Kumar Pandey ,
  • Date:
  • 05/02/2026 03:34:19 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: स्थानीय थाना क्षेत्र  अंतर्गत खेमपुर में गुरुवार को  बस तेलगुड़वा से कोन आ रही एक यात्रियों से भरी बस की अचानक स्टेयरिंग फेल होने के कारण अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: स्थानीय थाना क्षेत्र  अंतर्गत खेमपुर में गुरुवार को  बस तेलगुड़वा से कोन आ रही एक यात्रियों से भरी बस की अचानक स्टेयरिंग फेल होने के कारण अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। बतातें चलें कि तेलगुड़वा से विंढमगंज की सड़क कई वर्षों से जर्जर स्थिति में है जिसके कारण आय दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। बता दें कि स्थानीय जन प्रतिनिधियों की लंबे अरसे से मांग पर  रोड निर्माण कार्य तो शुरू हुआ पर कार्य पूरा नहीं हो सका जिसका नतीजा है कि आय दिन लोग चोटिल हो रहे हैं।  मिली जानकारी के अनुसार बस में करीब 40 यात्री सवार थे जहाँ  हादसे में दर्जनों यात्रियों को चोटें आने की सूचना मिली , जिनमें दो की हालत गंभीर है। स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस से सभी घायलों को सीएचसी भेजा है। तेलगुड़वा से कोन आ रही एक यात्रियों से भरी बस की अचानक स्टेयरिंग फेल हो गया।

 

बस अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर एम्बुलेंस पहुंची और सभी घायलों को कोन सीएससी भेजा गया, जहां घायलों की इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गंभीर रूप से घायल यात्रियों में से एक को सिर में गहरी चोट लगी है।  जिन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस  मौके पर पहुँचकर राहत कार्य शुरू किया और यातायात को सुचारू कराया। इस बावत सीएचसी चिकित्साधिकारी डॉक्टर जे. पी सिंह ने बताया कि मखन्नचू उम्र लगभग 65 वर्ष डाल्टेनगंज निवासी हैं जिनकी सर में चोट लगी है जिन्हें बेहतर ईलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।