-
☰
हरियाणा: चानौत जल संकट पर डीसी की अपील, अनशन खत्म कर संवाद से समाधान निकालने का आग्रह
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: हांसी चानौत गांव के जल आपूर्ति मुद्दे को लेकर आयोजित पत्रकार वार्ता में उपायुक्त राहुल नरवाल ने धरना कमेटी एवं अनशन पर बैठे ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि प्रशासन उनकी समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और जल समस्या के स्थायी समाधान के लिए सरकार द्वारा कार्य शुरू कर दिया गया है।
विस्तार
हरियाणा: हांसी चानौत गांव के जल आपूर्ति मुद्दे को लेकर आयोजित पत्रकार वार्ता में उपायुक्त राहुल नरवाल ने धरना कमेटी एवं अनशन पर बैठे ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि प्रशासन उनकी समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और जल समस्या के स्थायी समाधान के लिए सरकार द्वारा कार्य शुरू कर दिया गया है। उपायुक्त ने विशेष रूप से अनशन पर बैठे बुजुर्ग की बिगड़ती स्वास्थ्य स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन उनकी चिकित्सा के लिए पूरी तरह तैयार है और उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया जाना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि धरना स्थल पर अस्थायी उपचार या ड्रिप लगाकर इलाज करना उचित नहीं है। यदि कोई अप्रिय घटना घटती है तो उसकी जिम्मेदारी धरना कमेटी और वहां मौजूद सदस्यों की होगी। उन्होंने कहा कि सरकार पानी देने के लिए पूरी तरह तैयार है और जल समस्या के समाधान की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है। राजली हेड से नई पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू हो चुका है, जो अगले दो से तीन महीनों में पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि गांव को पर्याप्त और सुचारू जल आपूर्ति के लिए प्रशासन गंभीरता से कार्य कर रहा है। डीसी राहुल नरवाल ने कहा कि प्रशासन गांव की पानी की मांग पर गंभीर है। अब समय है कि धरना समाप्त कर बातचीत के जरिए आगे बढ़ा जाए। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे अनशन पर बैठे लोगों को अनशन समाप्त करने के लिए प्रेरित करें और प्रशासन के साथ मिलकर समाधान की दिशा में आगे बढ़ें। उन्होंने गांववासियों को सुझाव दिया कि वे गांव स्तर पर एक वाटर एंड सैनिटेशन कमेटी का गठन करें, जिसमें पांच सदस्य शामिल हों। इस कमेटी के माध्यम से गांव के विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी सुविधाओं पर प्रशासन के साथ मिलकर काम किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रशासन गांव को एक विकसित मॉडल गांव के रूप में स्थापित करने के लिए हरसंभव सहयोग देने को तैयार है। उपायुक्त ने बताया कि जिला प्रशासन ने ग्रामीणों का विश्वास मजबूत करने के उद्देश्य से गुरुवार को चानौत गांव का जल स्वयं पीकर यह संदेश दिया कि गांव में उपलब्ध पानी स्वच्छ, सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और जिस गांव में जल आपूर्ति से संबंधित कोई समस्या होगी, वहां पहले समस्या का समाधान किया जाएगा और उसके बाद वही पानी जिला प्रशासन द्वारा भी उपयोग में लाया जाएगा। उन्होंने यह भी घोषणा की कि अगले सप्ताह से जिले में एक विशेष हॉटलाइन नंबर शुरू किया जाएगा, जो केवल गांवों की जल संबंधी समस्याओं के लिए समर्पित होगा। इस हेल्पलाइन पर 24 घंटे शिकायतें सुनी जाएंगी और उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। उपायुक्त राहुल नरवाल ने चानौत गांव के ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि वे धरना समाप्त कर प्रशासन के साथ संवाद स्थापित करें ताकि गांव के विकास, बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा सकें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि गांव में पानी की कमी नहीं आने दी जाएगी और सरकार तथा प्रशासन हर स्तर पर उनके साथ खड़ा है। पत्रकारों द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में डीसी ने कहा कि बरसाती पानी निकासी के प्रबंध तेजी से पूर्ण किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उपा युक्त कैंप कार्यालय के सामने वाली सड़क से बरसाती पानी निकासी को लेकर सफाई व्यवस्था करवाई जाएगी। इसके लिए एक विस्तृत प्लान तैयार किया गया है। उन्होंने नागरिकों से यह भी अपील की है कि जीवन में जल के महत्व को समझते हुए इसका हमेशा सदुपयोग करें ताकि आने वाली पीढ़ियों को जल की किल्लत का सामना नहीं करना पड़े।
उत्तर प्रदेश: रायबरेली हाईवे पर सर्राफा व्यापारी को गोली मार लाखों की लूट
उत्तर प्रदेश: सर्राफा व्यापारी को गोली मारकर 7 लाख के जेवरात लूटे
उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति अभियान के तहत सहारनपुर पुलिस ने महिलाओं-बालिकाओं को किया जागरूक
उत्तराखंड: पौड़ी पुलिस का मानवता संदेश, रक्तदान शिविर में 19 यूनिट रक्त संग्रह
उत्तराखंड: नीट यूजी परीक्षा को लेकर SSP का निरीक्षण, सुरक्षा व व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश