-
☰
राजस्थान: री-नीट परीक्षार्थियों के लिए अशोका प्लस कोचिंग की मुफ्त बस सेवा, जयपुर-अलवर-नीमराना तक मिलेगी सुविधा
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: कोटपूतली नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) की री-एग्जाम (री-नीट) देने वाले विद्यार्थियों के लिये राहत भरी खबर है।
विस्तार
राजस्थान: कोटपूतली नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) की री-एग्जाम (री-नीट) देने वाले विद्यार्थियों के लिये राहत भरी खबर है। क्षेत्र का सुप्रसिद्ध शिक्षण संस्थान ’‘अशोका प्लस कोचिंग’’ द्वारा परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए पूरी तरह निःशुल्क बस सेवा शुरू की जा रही है। यह पहल वरिष्ठ भाजपा नेता, भामाषाह व समाजसेवी शंकर लाल कसाना (कसाना ट्रैवल्स) के सौजन्य से की जा रही है, जिसका उद्देश्य छात्रों को बिना किसी मानसिक या आर्थिक तनाव के उनके परीक्षा केंद्रों तक सुरक्षित पहुंचाना है। मुख्य रूट और समय-सारणी : अशोका प्लस कोचिंग से यह निःशुल्क बस सेवा तीन प्रमुख शहरों जयपुर, अलवर, नीमराना के परीक्षा केंद्रों के लिए उपलब्ध रहेगी। सभी रूटों के लिए बस सुबह 07 बजे रवाना होगी। छात्रों से यात्रा का कोई शुल्क नहीं लिया जायेगा। लंबी दूरी को देखते हुए आरामदायक बसों का इंतजाम किया गया है। छात्रों की सुरक्षा और समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचाना कोचिंग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस निःशुल्क बस सेवा का लाभ उठाने के लिए छात्रों को पहले से अपनी सीट बुक करनी होगी। बुकिंग की अंतिम तिथि 20 जून शाम 06 बजे तक हैं। प्री-बुकिंग के लिए मो.नं. 9928541919 पर कॉल करके अपनी सीट सुरक्षित की जा सकती हैं। संस्थान के निदेषक इंजी. विक्रम कसाना, इंजी. राजेष चौधरी व इंजी. योगेष चौधरी ने री-नीट देने वाले सभी छात्र-छात्राओं से अपील की है कि वे समय रहते अपनी प्री-बुकिंग करवा लें ताकि ऐन वक्त पर किसी भी तरह की असुविधा से बचा जा सके।
उत्तर प्रदेश: विकास प्राधिकरण पर अवैध निर्माण को संरक्षण देने के आरोप, जेई की भूमिका पर उठे सवाल
हरियाणा: सफाई अभियान तेज, कचरा फैलाने वालों पर नगर परिषद की सख्त कार्रवाई
गुजरात: ऊंझा नगरपालिका को मिला आधुनिक फायर टेंडर, अग्नि सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत
उत्तर प्रदेश: रायबरेली हाईवे पर सर्राफा व्यापारी को गोली मार लाखों की लूट
उत्तर प्रदेश: सर्राफा व्यापारी को गोली मारकर 7 लाख के जेवरात लूटे
उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति अभियान के तहत सहारनपुर पुलिस ने महिलाओं-बालिकाओं को किया जागरूक