-
☰
उत्तराखंड: नीट यूजी परीक्षा को लेकर SSP का निरीक्षण, सुरक्षा व व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तराखंड: पौड़ी गढ़वाल मंडल आगामी 21 जून 2026 को जनपद पौड़ी के दो परीक्षा केंद्रों-केंद्रीय विद्यालय पौड़ी एवं राजकीय इंटर कॉलेज पौड़ी में आयोजित होने वाली नीट यूजी 2026 परीक्षा के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित संचालन के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी, श्री सर्वेश पंवार द्वारा परीक्षा केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
विस्तार
उत्तराखंड: पौड़ी गढ़वाल मंडल आगामी 21 जून 2026 को जनपद पौड़ी के दो परीक्षा केंद्रों-केंद्रीय विद्यालय पौड़ी एवं राजकीय इंटर कॉलेज पौड़ी में आयोजित होने वाली नीट यूजी 2026 परीक्षा के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित संचालन के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी, श्री सर्वेश पंवार द्वारा परीक्षा केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों एवं संबंधित अधिकारियों से परीक्षा तैयारियों की जानकारी लेते हुए सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों के प्रवेश, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण एवं संवेदनशील स्थलों का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को परीक्षा की शुचिता बनाए रखने, सुरक्षा व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करने तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, अनुचित गतिविधि एवं बाहरी हस्तक्षेप को रोकने हेतु सतर्क निगरानी रखने के निर्देश दिए। साथ ही परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने तथा परीक्षा अवधि के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी अधिकारी-कर्मचारियों को पूर्ण मुस्तैदी एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए।
राजस्थान: श्रुत पंचमी पर टोंक में मुनि संघ का भव्य मंगल प्रवेश, जिनवाणी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया
गुजरात: हाईटेंशन लाइन मुद्दे पर किसानों का आंदोलन तेज, न्याय और मुआवजे की उठी मांग
उत्तर प्रदेश: जैन समाज ने निकाली जिनवाणी माँ की भव्य पालकी यात्रा
उत्तर प्रदेश: विकास प्राधिकरण पर अवैध निर्माण को संरक्षण देने के आरोप, जेई की भूमिका पर उठे सवाल
हरियाणा: सफाई अभियान तेज, कचरा फैलाने वालों पर नगर परिषद की सख्त कार्रवाई
गुजरात: ऊंझा नगरपालिका को मिला आधुनिक फायर टेंडर, अग्नि सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत