-
☰
राजस्थान: भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए चला ‘परिंडा अभियान’, समाजसेवियों ने रखा जल संरक्षण का संदेश
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: कोटपूतली।माता सुंदरी देवी सर्व समाज उत्थान समिति पावटा' के तत्वावधान में भीषण गर्मी को देखते हुए बेजुबान पक्षियों के संरक्षण हेतु एक विशेष अभियान का आयोजन किया गया।
विस्तार
राजस्थान: कोटपूतली।माता सुंदरी देवी सर्व समाज उत्थान समिति पावटा' के तत्वावधान में भीषण गर्मी को देखते हुए बेजुबान पक्षियों के संरक्षण हेतु एक विशेष अभियान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम तालाब वाले शिवालय मंदिर परिसर एवं बालाजी मंदिर परिसर में संपन्न हुआ।कार्यक्रम का आयोजन पुजारी सतीश योगी एवं पुजारी हनुमान प्रसाद के सानिध्य में किया गया। इस पुनीत कार्य में मुख्य अतिथि के रूप में अरुण सैनी (अध्यक्ष, भाजपा शहर मंडल कोटपूतली), दिनेश मित्तल (कोषाध्यक्ष, प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा) एवं सुरेंद्र चौधरी (जिला उपाध्यक्ष, भाजपा जयपुर देहात उत्तर) उपस्थित रहे।विशिष्ट अतिथि के रूप में रोहिताश सैनी (अध्यक्ष, विश्व हिंदू परिषद), एडवोकेट जे.पी. कोटिया (वरिष्ठ भाजपा नेता), जयराम सरपंच, एडवोकेट अशोक सुरेलिया, मिथिलेश सैनी,पार्षद प्रमोद सैनी (गुरुजी) मौजूद रहे।कार्यक्रम का नेतृत्व प्रकाश तोदवाल (उपाध्यक्ष, सैनी समाज), बिल्लूराम सैनी (वरिष्ठ पत्रकार), रमन, राहुल, संजय स्वामी एवं सुरज्ञानी ने किया।एनजीओ के संयोजक एवं सामाजिक कार्यकर्ता मोहन लाल सैनी ने बताया कि बेजुबान पक्षियों के लिए पानी उपलब्ध कराने का यह 'परिंडा अभियान' पिछले तीन माह से निरंतर जारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह सेवा कार्य पूर्णतया जन सहयोग से संचालित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य बढ़ते तापमान में पक्षियों को प्यास से बचाना है।
गुजरात: ऊंझा नगरपालिका को मिला आधुनिक फायर टेंडर, अग्नि सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत
उत्तर प्रदेश: रायबरेली हाईवे पर सर्राफा व्यापारी को गोली मार लाखों की लूट
उत्तर प्रदेश: सर्राफा व्यापारी को गोली मारकर 7 लाख के जेवरात लूटे
उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति अभियान के तहत सहारनपुर पुलिस ने महिलाओं-बालिकाओं को किया जागरूक
उत्तराखंड: पौड़ी पुलिस का मानवता संदेश, रक्तदान शिविर में 19 यूनिट रक्त संग्रह