-
☰
हरियाणा: हांसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महिला तस्कर से 8.60 ग्राम चिट्टा किया बरामद
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: पुलिस अधीक्षक हांसी श्री विनोद कुमार, आईपीएस के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा रहा है।
विस्तार
हरियाणा: पुलिस अधीक्षक हांसी श्री विनोद कुमार, आईपीएस के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा रहा है। इसी क्रम में सीआईए-2 हांसी की टीम ने नशीले पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक महिला आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। उप निरीक्षक कृष्ण कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम गश्त एवं पड़ताल के दौरान मलिक अस्पताल, हांसी के नजदीक मौजूद थी। इसी दौरान एक विश्वसनीय मुखबिर ने सूचना दी कि सुमन निवासी हांसी अपने मकान के सामने नशीला पदार्थ (चिट्टा) बेचने की फिराक में है। सूचना पुख्ता होने पर पुलिस टीम तुरंत बताए गए स्थान शिव कॉलोनी, हांसी पहुंची। वहां एक महिला मकान के बाहर सीढ़ियों पर बैठी दिखाई दी, जो पुलिस टीम को देखकर तेज कदमों से गली की ओर जाने लगी। शक के आधार पर महिला पुलिस कर्मियों की सहायता से उसे काबू किया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम सुमन निवासी हांसी बताया।नियमानुसार तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक मोमी थैली में नशीला पदार्थ हेरोइन/चिट्टा बरामद हुआ। कंप्यूटरीकृत कांटे से वजन करने पर उक्त नशीले पदार्थ का कुल वजन 8.60 ग्राम पाया गया। बरामद नशीले पदार्थ को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपी महिला के खिलाफ थाना शहर हांसी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया तथा उसे नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। आरोपी महिला को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जिला जेल हिसार भेजने के आदेश दिए गए।
हरियाणा: महिला सुरक्षा व अधिकारों पर सख्त रुख, चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने की मामलों की सुनवाई
बिहार: बदहाल सड़क पर फूटा जनाक्रोश, जाम व टायर जलाकर उग्र प्रदर्शन
बिहार: बकरा पालन से बदली किस्मत, चार युवाओं ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
हरियाणा: उत्कृष्ट कार्य के लिए दो पुलिस अधिकारियों को मिला प्रमोशन, एसपी ने लगाए स्टार
गुजरात: भाजपा की जीत पर टोंक में ढोल-नगाड़ों संग मनाया गया जश्न
छत्तीसगढ़: मकान सूचीकरण व आवास जनगणना कार्य में तेजी लाने के दिए गए निर्देश