Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: मनरेगा मजदूर यूनियन ने गांव-गांव जाकर हड़ताल को सफल बनाने का किया आह्वान

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Anil , Date: 12/05/2026 11:47:41 am Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Anil ,
  • Date:
  • 12/05/2026 11:47:41 am
Share:

संक्षेप

हरियाणा: जींद मनरेगा मजदूर यूनियन की टीम ने 11 मई को जिला कन्वीनर सतबीर के नेतृत्व में विभिन्न गांवों में मजदूर सभाएं आयोजित कर ग्रामीण मजदूरों की समस्याओं को सुना और समझा।

विस्तार

हरियाणा: जींद मनरेगा मजदूर यूनियन की टीम ने 11 मई को जिला कन्वीनर सतबीर के नेतृत्व में विभिन्न गांवों में मजदूर सभाएं आयोजित कर ग्रामीण मजदूरों की समस्याओं को सुना और समझा। सभाओं के दौरान मजदूरों ने बताया कि मनरेगा के कार्य बंद होने के बाद रोजगार का संकट बढ़ गया है और बढ़ती महंगाई में परिवार का पालन-पोषण करना मुश्किल हो रहा है। जिला कन्वीनर सतबीर ने मजदूरों को संबोधित करते हुए कहा कि मनरेगा मजदूर यूनियन पिछले कई वर्षों से मनरेगा में काम के दिनों की गारंटी बढ़ाने, मजदूरी बढ़ाने और मृत्यु मुआवजा बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन करती रही है, लेकिन सरकार ने मजदूर संगठनों की मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि रोजगार आजीविका मिशन के नाम पर बनाए गए नए कानून से मजदूरों की परेशानियां और बढ़ गई हैं।

उन्होंने मजदूरों से 15 मई को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी ग्रामीण हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया। इस दौरान साथी पाल सिंह ने उचाना ब्लॉक के माण्डी गांव में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हड़ताल की सफलता का उद्देश्य मजदूरों को साल में 300 दिन रोजगार की गारंटी दिलाना, मजदूरी 1000 रुपये प्रतिदिन करवाना और अन्य मांगों को लागू करवाना है, जिन्हें राष्ट्रपति महोदया को ज्ञापन के माध्यम से सौंपा जाएगा। यूनियन नेताओं ने कहा कि ग्रामीण मजदूरों को सम्मानजनक जीवन जीने के लिए पर्याप्त रोजगार और उचित मजदूरी की सख्त जरूरत है। इसी उद्देश्य से गांव कोयल, नेपेवाला और माण्डी सहित कई गांवों में मजदूरों से संपर्क कर हड़ताल को सफल बनाने की अपील की गई।यूनियन ने बताया कि 15 मई तक जिले के प्रत्येक ब्लॉक के तीन-चार गांवों में लगातार सभाएं आयोजित कर हड़ताल की तैयारियों को तेज किया जाएगा। इस दौरान कृष्ण, दलवीर, रूपचंद, सतीष, ईश्वर, अनूप और बलजीत सहित कई साथी मौजूद रहे।