Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: नेशनल हाईवे पर चलती स्लीपर बस में लगी आग, 40 यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Prakash Singh Rawat , Date: 12/05/2026 02:18:34 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Prakash Singh Rawat ,
  • Date:
  • 12/05/2026 02:18:34 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: सलूंबर जिले के प्रसाद थाना क्षेत्र में उदयपुर-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां चलती स्लीपर बस में अचानक आग लग गई।

विस्तार

राजस्थान: सलूंबर जिले के प्रसाद थाना क्षेत्र में उदयपुर-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां चलती स्लीपर बस में अचानक आग लग गई। घटना के समय बस में करीब 40 यात्री सवार थे। समय रहते यात्रियों को बस से बाहर निकाल लिया गया, जिससे सभी की जान बच गई। जानकारी के अनुसार स्लीपर बस उदयपुर से अहमदाबाद की ओर जा रही थी। इसी दौरान प्रसाद थाना क्षेत्र के पास बस से अचानक धुआं निकलता दिखाई दिया। स्थिति को गंभीर देखते हुए चालक और परिचालक ने तुरंत बस रोक दी और यात्रियों को नीचे उतरने के लिए कहा। बताया जा रहा है कि आग तेजी से फैलने लगी, जिसके चलते यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। कई यात्रियों ने इमरजेंसी खिड़कियों से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। 

कुछ ही देर में आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया और बस धू-धू कर जलने लगी। घटना की सूचना मिलते ही प्रसाद थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने कुछ समय के लिए नेशनल हाईवे पर यातायात भी रोक दिया, ताकि किसी अन्य दुर्घटना की आशंका न रहे। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। हादसे में किसी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। घटना के बाद यात्रियों ने चालक और परिचालक की सतर्कता की सराहना की, जिनकी सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।