-
☰
उत्तर प्रदेश: 24 घंटे में 3 हत्याओं से दहशत फैलाने वाला आरोपी एनकाउंटर में हुआ ढेर, सेना में रह चूका था फौजी
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: चन्दौली जिले में सनसनी फैलाने वाले तीनहरे हत्याकांड के आरोपी पूर्व फौजी गुरप्रीत सिंह का सोमवार देर रात पुलिस मुठभेड़ में अंत हो गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: चन्दौली जिले में सनसनी फैलाने वाले तीनहरे हत्याकांड के आरोपी पूर्व फौजी गुरप्रीत सिंह का सोमवार देर रात पुलिस मुठभेड़ में अंत हो गया। आरोपी ने महज 24 घंटे के भीतर दो ट्रेनों और एक अस्पताल में तीन लोगों की हत्या कर दहशत फैला दी थी। घटना के बाद से पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में गुरप्रीत सिंह ने तीनों हत्याओं की बात स्वीकार कर ली थी। इसके बाद पुलिस टीम उसे घटनास्थलों का सीन रिक्रिएशन कराने के लिए पीडीडीयू जंक्शन और सकलडीहा क्षेत्र में लेकर गई थी। बताया गया कि देर रात करीब 11 बजे कुचमन रेलवे स्टेशन के पास आरोपी ने अचानक जफरपुर चौकी इंचार्ज एसआई सतीश सिंह की पिस्टल छीन ली और पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया। अचानक हुई इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें गुरप्रीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। मुठभेड़ के दौरान एसआई सतीश सिंह और जीआरपी सिपाही मनोज यादव के पैर में भी गोली लग गई। दोनों घायल पुलिसकर्मियों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं घायल आरोपी को पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चंदौली पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने बताया कि आरोपी बेहद आक्रामक और खतरनाक प्रवृत्ति का था। पुलिस उसकी गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए हुए थी। मुठभेड़ के बाद जिले में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में चर्चाओं का माहौल बना हुआ है। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।
छत्तीसगढ़: भाजपा मंडल अध्यक्ष ने कांग्रेस पर लगाया भ्रामक जानकारी फैलाने का आरोप
उत्तर प्रदेश: दूसरे बड़े मंगल पर शीतला माता मंदिर में हुआ विशाल भंडारे का आयोजन
उत्तर प्रदेश: भगवान परशुराम जयंती पर विचार गोष्ठी और भंडारे का हुआ आयोजन
राजस्थान: नेशनल हाईवे पर चलती स्लीपर बस में लगी आग, 40 यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
उत्तर प्रदेश: नशीला दूध पिलाकर चोरी करने वाले गिरोह का हुआ पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार