-
☰
उत्तर प्रदेश: बिजली ठीक करने के नाम पर वसूली का लगा आरोप, क्षेत्रवासियों में दिखा भारी आक्रोश
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मीरजापुर जनपद के सिटी ब्लॉक अंतर्गत शाहपुर चौसा मोड़ क्षेत्र में बिजली विभाग की कार्यशैली को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मीरजापुर जनपद के सिटी ब्लॉक अंतर्गत शाहपुर चौसा मोड़ क्षेत्र में बिजली विभाग की कार्यशैली को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। आरोप है कि क्षेत्र में आए दिन बिजली खराब हो रही है, लेकिन उसे ठीक कराने के नाम पर लाइनमैन खुलेआम वसूली कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सोमवार शाम क्षेत्र की बिजली खराब हो गई थी। सूचना मिलने पर लाइनमैन मौके पर पहुंचे, लेकिन बिजली सही करने के बदले ₹1000 की मांग करने लगे। आरोप है कि पैसा न मिलने पर लाइनमैन बिना बिजली ठीक किए ही वापस लौट गए। ग्रामीणों के अनुसार लाइनमैन ने यहां तक कह दिया कि “मंत्री से कहो या मुख्यमंत्री से, बिना पैसे के लाइन नहीं बनेगी।” इस कथित बयान के बाद लोगों में विभाग के प्रति नाराजगी और बढ़ गई है। क्षेत्रवासियों ने बताया कि फिरोज और मुमताज नामक स्थानीय लाइनमैन पर पहले भी वसूली के आरोप लगते रहे हैं। लोगों का आरोप है कि बिजली कटौती और खराबी से आम जनता परेशान है, लेकिन विभागीय कर्मचारी समस्या समाधान के बजाय अवैध वसूली में लगे हैं।
छत्तीसगढ़: भाजपा मंडल अध्यक्ष ने कांग्रेस पर लगाया भ्रामक जानकारी फैलाने का आरोप
उत्तर प्रदेश: दूसरे बड़े मंगल पर शीतला माता मंदिर में हुआ विशाल भंडारे का आयोजन
उत्तर प्रदेश: भगवान परशुराम जयंती पर विचार गोष्ठी और भंडारे का हुआ आयोजन
राजस्थान: नेशनल हाईवे पर चलती स्लीपर बस में लगी आग, 40 यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
उत्तर प्रदेश: नशीला दूध पिलाकर चोरी करने वाले गिरोह का हुआ पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार