Contact for Advertisement 9919916171


छत्तीसगढ़: भाजपा मंडल अध्यक्ष ने कांग्रेस पर लगाया भ्रामक जानकारी फैलाने का आरोप

- Photo by : social media

छत्तीसगढ़  Published by: Prabhesh Mishra , Date: 12/05/2026 04:19:42 pm Share:
  • छत्तीसगढ़
  • Published by: Prabhesh Mishra ,
  • Date:
  • 12/05/2026 04:19:42 pm
Share:

संक्षेप

छत्तीसगढ़: भटगांव भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश गुप्ता ने सोशल मीडिया और कुछ समाचार माध्यमों में प्रसारित खबरों का खंडन करते हुए कहा कि खोपा में कांग्रेस के कार्यक्रम को लेकर जो जानकारी फैलाई जा रही है, वह पूरी तरह गलत और भ्रामक है।

विस्तार

छत्तीसगढ़: भटगांव भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश गुप्ता ने सोशल मीडिया और कुछ समाचार माध्यमों में प्रसारित खबरों का खंडन करते हुए कहा कि खोपा में कांग्रेस के कार्यक्रम को लेकर जो जानकारी फैलाई जा रही है, वह पूरी तरह गलत और भ्रामक है। उन्होंने कहा कि मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से यह प्रचारित किया गया कि कांग्रेस के पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव की उपस्थिति में लगभग 50 लोगों ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस जॉइन की है, जबकि यह पूरी तरह गलत है। रमेश गुप्ता ने स्पष्ट किया कि जिन लोगों को कांग्रेस जॉइन करते हुए दिखाया जा रहा है, वे भाजपा के न तो पदाधिकारी हैं और न ही सदस्य। ये सभी पहले से ही कांग्रेस के ही कार्यकर्ता हैं, जिन्हें कार्यक्रम में केवल माला पहनाकर स्वागत किया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह की गलत जानकारी सोशल मीडिया और समाचारों में जानबूझकर प्रसारित की जा रही है, जिसका उद्देश्य जनता को भ्रमित करना है। भाजपा नेता ने कहा कि वे इस खबर का पूर्ण रूप से खंडन करते हैं और स्पष्ट करते हैं कि इसमें भाजपा से किसी भी प्रकार का कोई पदाधिकारी या सक्रिय कार्यकर्ता शामिल नहीं था।

रमेश गुप्ता ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा से आम लोगों को भ्रमित करने और गुमराह करने का प्रयास करती रही है। उन्होंने कहा कि हाल ही में कांग्रेस के कार्यक्रम में खुद उनकी पार्टी की जिला अध्यक्ष सुश्री शशि सिंह भी बैठक में मौजूद नहीं थीं, जिससे उनकी संगठनात्मक स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने आगे कहा कि असम और पश्चिम बंगाल के हालिया चुनावों में कांग्रेस की करारी हार के बाद पार्टी बौखलाई हुई है और जनता का ध्यान भटकाने के लिए इस तरह के झूठे प्रचार किए जा रहे हैं। भाजपा नेता ने जनता से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल सत्यापित जानकारी पर ही विश्वास करें।