-
☰
उत्तर प्रदेश: हाथी हमले में मृत ग्रामीणों के परिजनों को मिली मुआवजा राशि, सरकारी मदद का वादा हुआ पूरा
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सूरजपुर महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के निर्देश पर जिला प्रशासन और वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हाथी हमले में मृत ग्रामीणों के परिजनों को मुआवजा राशि वितरित कर दी है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सूरजपुर महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के निर्देश पर जिला प्रशासन और वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हाथी हमले में मृत ग्रामीणों के परिजनों को मुआवजा राशि वितरित कर दी है। मंत्री ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि प्रभावित परिवारों को बिना किसी विलंब के आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए। जानकारी के अनुसार सूरजपुर जिले के कल्याणपुर क्षेत्र में हाथी के हमले में दो ग्रामीणों की मौत हो गई थी। घटना के बाद वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, सूरजपुर मंडल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत मुआवजा राशि स्वीकृत की गई। विभागीय दस्तावेजों के मुताबिक मृतकों के परिजनों के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से सहायता राशि भेजी गई है। प्रभावित हितग्राही कांति भोई को 5 लाख 50 हजार रुपये तथा राजेश्वरी सिंह श्याम को भी 5 लाख 50 हजार रुपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खातों में भेजी गई। इसके अतिरिक्त डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिसर, सूरजपुर को भी 50-50 हजार रुपये की राशि उपलब्ध कराई गई है। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि प्रदेश सरकार आम जनता की सुरक्षा और संकट की घड़ी में उनके साथ खड़े रहने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि हाथी-मानव संघर्ष को कम करने के लिए प्रशासन लगातार सतर्कता बरत रहा है तथा प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। मंत्री के निर्देश पर हुई त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवारों को आर्थिक संबल मिला है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने सहायता राशि शीघ्र उपलब्ध कराने पर मंत्री और प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है।
छत्तीसगढ़: भाजपा मंडल अध्यक्ष ने कांग्रेस पर लगाया भ्रामक जानकारी फैलाने का आरोप
उत्तर प्रदेश: दूसरे बड़े मंगल पर शीतला माता मंदिर में हुआ विशाल भंडारे का आयोजन
उत्तर प्रदेश: भगवान परशुराम जयंती पर विचार गोष्ठी और भंडारे का हुआ आयोजन
राजस्थान: नेशनल हाईवे पर चलती स्लीपर बस में लगी आग, 40 यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
उत्तर प्रदेश: नशीला दूध पिलाकर चोरी करने वाले गिरोह का हुआ पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार