-
☰
हरियाणा: सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, छह लोगों के कटे चालान
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: हांसी शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के उद्देश्य से नगर परिषद द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान लगातार चलाया जा रहा है।
विस्तार
हरियाणा: हांसी शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के उद्देश्य से नगर परिषद द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान लगातार चलाया जा रहा है। डीसी राहुल नरवाल के निर्देशानुसार चल रहे इस अभियान के तहत सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा-कचरा फेंकने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। अभियान के दौरान नगर परिषद की टीम ने विश्वकर्मा चौक क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सड़क किनारे और सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकते हुए कई लोग पाए गए, जिसके बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए छह लोगों के चालान काटे। नगर परिषद अधिकारियों ने बताया कि शहर की स्वच्छता और सुंदरता बनाए रखने के लिए प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है, इसके बावजूद कुछ लोग नियमों की अनदेखी करते हुए खुले में कूड़ा फेंक रहे हैं। इससे न केवल शहर की सुंदरता प्रभावित हो रही है, बल्कि आमजन के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। टीम ने मौके पर ही संबंधित लोगों को सख्त चेतावनी दी और भविष्य में सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न डालने की हिदायत दी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आगे भी लगातार चालान की कार्रवाई जारी रहेगी। नगर परिषद ने नागरिकों से अपील की कि वे अपने घरों और दुकानों का कूड़ा निर्धारित स्थानों पर ही डालें और स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें। प्रशासन का उद्देश्य शहर को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाना है, जिसके लिए जनसहयोग अत्यंत आवश्यक है।
उत्तर प्रदेश: सवर्ण समाज संघ की हुई बैठक, एससी/एसटी एक्ट पर प्रकोष्ठ गठन का निर्णय
उत्तर प्रदेश: साप्ताहिक परेड में उपसेनानायक ने किया निरीक्षण, अनुशासन पर दिया जोर
उत्तर प्रदेश: खेत की खुदाई में चार मूर्तियां मिलने से फैली सनसनी, ग्रामीणों में आस्था का माहौल
मध्य प्रदेश: टि्वशा केस में सीबीआई की पूछताछ हुई तेज, पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर रखी गई नजर
उत्तर प्रदेश: लक्की पहिवाल ने कुश्ती में शानदार प्रदर्शन कर जीता गोल्ड मेडल, क्षेत्र में खुशी की लहर