Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारन पुलिस ने साइबर ठगी में 4,990 रुपये कराए वापस, पीड़ित को मिली राहत

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Rakesh Kumar Sharma , Date: 02/06/2026 03:26:31 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Rakesh Kumar Sharma ,
  • Date:
  • 02/06/2026 03:26:31 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर थाना रामपुर मनिहारन की साइबर हेल्प डेस्क टीम ने साइबर ठगी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित की ठगी गई धनराशि में से 4,990 रुपये वापस उसके खाते में कराए।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर थाना रामपुर मनिहारन की साइबर हेल्प डेस्क टीम ने साइबर ठगी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित की ठगी गई धनराशि में से 4,990 रुपये वापस उसके खाते में कराए। जानकारी के अनुसार, पीड़ित ब्रहम सिंह पुत्र रणवीर, निवासी घाटेड़ा, थाना रामपुर मनिहारन, के साथ APK फाइल इंस्टॉल कर साइबर फ्रॉड के माध्यम से कुल 9,980 रुपये की ठगी की गई थी। इस संबंध में पीड़ित द्वारा 24 मई 2026 को राष्ट्रीय साइबर पोर्टल पर शिकायत संख्या 33105260115872 दर्ज कराई गई थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में चलाए जा रहे साइबर अपराध रोकथाम अभियान के तहत, पुलिस अधीक्षक नगर/नोडल अधिकारी (साइबर अपराध) तथा क्षेत्राधिकारी नकुड़ के पर्यवेक्षण एवं थाना प्रभारी निरीक्षक उम्मेद कुमार के नेतृत्व में साइबर हेल्प डेस्क टीम ने त्वरित कार्रवाई की। टीम ने तत्परता दिखाते हुए ठगी गई राशि में से 4,990 रुपये होल्ड कराकर पीड़ित के खाते में वापस कराए।

पीड़ित ने राशि वापस मिलने पर थाना रामपुर मनिहारन साइबर हेल्प डेस्क टीम का आभार व्यक्त किया। इस कार्यवाही में प्रभारी निरीक्षक उम्मेद कुमार, उपनिरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह, महिला उपनिरीक्षक नेहा, कंप्यूटर ऑपरेटर कपिल देव, हेड कांस्टेबल दीपक तथा महिला कांस्टेबल आकांक्षा सिंह सहित पूरी टीम का विशेष योगदान रहा।
 


Featured News