-
☰
राजस्थान: टोडारायसिंह कृषि मंडी विकास को लेकर किसानों का जोरदार प्रदर्शन, सरकार को दी चेतावनी
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: टोंक टोडारायसिंह कृषि मंडी में करोड़ों रुपये की आमदनी के बावजूद विकास कार्य न होने पर किसानों में भारी आक्रोश देखने को मिला।
विस्तार
राजस्थान: टोंक टोडारायसिंह कृषि मंडी में करोड़ों रुपये की आमदनी के बावजूद विकास कार्य न होने पर किसानों में भारी आक्रोश देखने को मिला। इस मुद्दे को लेकर प्रदेश मंत्री किसान महापंचायत के नेतृत्व में किसानों ने मंडी के मुख्य गेट पर विरोध प्रदर्शन किया और भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसान नेताओं का आरोप है कि मंडी में पर्याप्त आय होने के बावजूद मूलभूत सुविधाओं का अभाव है, जिससे किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने कहा कि मंडी में न तो टीन शेड हैं और न ही उचित प्लेटफार्म, जिसके कारण बारिश के समय फसल भीगकर खराब हो जाती है। मजबूरी में किसानों को अपनी उपज औने-पौने दामों में व्यापारियों को बेचनी पड़ती है। प्रदर्शन कर रहे किसानों ने यह भी आरोप लगाया कि स्थानीय कैबिनेट मंत्री होने के बावजूद मंडी के विकास पर शासन और प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। मंडी के मुख्य गेट पर गहरे गड्ढे और बारिश का पानी भरने से कीचड़ की स्थिति बनी रहती है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। किसानों ने बताया कि बार-बार अधिकारियों को सूचित करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके चलते उन्हें मजबूर होकर विरोध प्रदर्शन करना पड़ा। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने मांग की कि मंडी में शीघ्र ही शौचालय, टीन शेड, प्लेटफार्म, किसान भवन, किसान कलेवा तथा टूट-फूट की मरम्मत कराई जाए। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो वे बड़े स्तर पर धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। इस मौके पर बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश: सवर्ण समाज संघ की हुई बैठक, एससी/एसटी एक्ट पर प्रकोष्ठ गठन का निर्णय
उत्तर प्रदेश: साप्ताहिक परेड में उपसेनानायक ने किया निरीक्षण, अनुशासन पर दिया जोर
उत्तर प्रदेश: खेत की खुदाई में चार मूर्तियां मिलने से फैली सनसनी, ग्रामीणों में आस्था का माहौल
मध्य प्रदेश: टि्वशा केस में सीबीआई की पूछताछ हुई तेज, पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर रखी गई नजर
उत्तर प्रदेश: लक्की पहिवाल ने कुश्ती में शानदार प्रदर्शन कर जीता गोल्ड मेडल, क्षेत्र में खुशी की लहर
हरियाणा: सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, छह लोगों के कटे चालान