Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: पुलिस मॉडर्न स्कूलों के शिक्षकों की 4 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ शुभारंभ

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 02/06/2026 01:51:20 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 02/06/2026 01:51:20 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: लखनऊ उत्तर प्रदेश वामा सारथी की अध्यक्षा श्रीमती मीनाक्षी सिंह के दूरदर्शी दृष्टिकोण एवं सतत प्रयासों के फलस्वरूप संस्था द्वारा पुलिस परिवारों के बच्चों हेतु उत्कृष्ट शिक्षा, प्रशिक्षण और कौशल विकास को एक साझा मंच पर लाने की महत्वपूर्ण पहल की जा रही है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: लखनऊ उत्तर प्रदेश वामा सारथी की अध्यक्षा श्रीमती मीनाक्षी सिंह के दूरदर्शी दृष्टिकोण एवं सतत प्रयासों के फलस्वरूप संस्था द्वारा पुलिस परिवारों के बच्चों हेतु उत्कृष्ट शिक्षा, प्रशिक्षण और कौशल विकास को एक साझा मंच पर लाने की महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश पुलिस परिवार कल्याण शिक्षा समिति द्वारा अजीम प्रेम जी फाउंडेशन के सहयोग से पुलिस मॉडर्न स्कूलों के अध्यापकों हेतु 01 जून 2026 से रिजर्व पुलिस लाइन, लखनऊ में 04 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। इस कार्यशाला में प्रदेश के 07 जनपदों, 11 पी ए सी बटालियनों एवं पुलिस अकादमी मुरादाबाद से आए कुल 67 अध्यापक प्रतिभाग कर रहे हैं। कार्यशाला का उद्देश्य पुलिस मॉडर्न स्कूलों में शिक्षण गुणवत्ता को और बेहतर बनाना, नवीन शिक्षण पद्धतियों को बढ़ावा देना, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करना तथा प्रभावी, एकरूप एवं भविष्य उन्मुख शिक्षण व्यवस्था को और सुदृढ़ करना है।

 

मुख्य अतिथि श्रीमती श्वेता सेंगर, अध्यक्षा शिक्षा समिति, वामा सारथी की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में वामा सारथी की सचिव डॉक्टर चारू गाबा तथा सदस्यगण श्रीमती निहारिका सिंह, श्रीमती मानिनी श्रीवास्तव एवं श्रीमती वीना सिंह उपस्थित रहीं। अजीम प्रेम जी फाउंडेशन की ओर से प्रशिक्षक श्रीमती रोनिता शर्मा, श्री नंदन कुमार, श्रीमती रेशमा कृष्णनन एवं श्रीमती अनुपमा द्वारा प्रशिक्षण सत्रों का संचालन किया गया। यह पहल पुलिस परिवारों के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल निर्माण और अवसरों के विस्तार के लिए संस्थागत सहयोग एवं विशेषज्ञता को एक मंच पर लाने की दिशा में वामा सारथी के सार्थक प्रयासों को दर्शाती है।


Featured News