-
☰
मध्य प्रदेश: टि्वशा केस में सीबीआई की पूछताछ हुई तेज, पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर रखी गई नजर
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: भोपाल चर्चित टि्वशा शर्मा मौत मामले में सीबीआई की जांच लगातार जारी है।
विस्तार
मध्य प्रदेश: भोपाल चर्चित टि्वशा शर्मा मौत मामले में सीबीआई की जांच लगातार जारी है। मामले की तह तक पहुंचने के लिए एजेंसी हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। इसी क्रम में आज टि्वशा के पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह को कोर्ट में पेश किया गया। हालांकि सूत्रों के अनुसार सीबीआई ने उनकी रिमांड नहीं मांगी। इसी बीच जांच में एक महत्वपूर्ण प्रगति सामने आई है, जहां एम्स दिल्ली ने टि्वशा की दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट सीबीआई को सौंप दी है। अब इस रिपोर्ट का गहन अध्ययन किया जा रहा है, जिससे मामले की दिशा और स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद जताई जा रही है। सीबीआई ने पूछताछ के दौरान पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह से शादी से जुड़े पहलुओं, गर्भावस्था की स्थिति, घटना वाले दिन की परिस्थितियों, शरीर पर मिले चोटों के निशान तथा पारिवारिक विवादों को लेकर विस्तृत सवाल किए। जांच एजेंसी इन सभी बिंदुओं को जोड़कर सच्चाई तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। फिलहाल जांच अधिकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के निष्कर्षों का विश्लेषण कर रहे हैं। माना जा रहा है कि इस रिपोर्ट के आधार पर मामले में कई अहम खुलासे हो सकते हैं और जांच की दिशा तय हो सकती है। मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है और हर अपडेट पर सबकी नजरें टिकी हैं।
उत्तर प्रदेश: सवर्ण समाज संघ की हुई बैठक, एससी/एसटी एक्ट पर प्रकोष्ठ गठन का निर्णय
उत्तर प्रदेश: साप्ताहिक परेड में उपसेनानायक ने किया निरीक्षण, अनुशासन पर दिया जोर
उत्तर प्रदेश: खेत की खुदाई में चार मूर्तियां मिलने से फैली सनसनी, ग्रामीणों में आस्था का माहौल
उत्तर प्रदेश: लक्की पहिवाल ने कुश्ती में शानदार प्रदर्शन कर जीता गोल्ड मेडल, क्षेत्र में खुशी की लहर
हरियाणा: सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, छह लोगों के कटे चालान