-
☰
उत्तर प्रदेश: लक्की पहिवाल ने कुश्ती में शानदार प्रदर्शन कर जीता गोल्ड मेडल, क्षेत्र में खुशी की लहर
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर क्षेत्र की होनहार बेटी लक्की पहिवाल (पुत्री संजू पहिवाल) ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और लगन के बल पर कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र सहित पूरे वाल्मीकि समाज का नाम रोशन किया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर क्षेत्र की होनहार बेटी लक्की पहिवाल (पुत्री संजू पहिवाल) ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और लगन के बल पर कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र सहित पूरे वाल्मीकि समाज का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रेसलिंग एसोसिएशन वाराणसी के तत्वावधान में वाराणसी स्टेडियम में रेसलिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में लक्की पहिवाल ने भाग लिया और अपने दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए तीन मुकाबलों में लगातार जीत हासिल की। उन्होंने अपने विरोधियों को कड़ी टक्कर देते हुए सभी राउंड अपने नाम कर स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) पर कब्जा जमाया। लक्की की इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बाद उनके परिवार, समाज और क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। प्रतियोगिता से लौटने पर देवबंद पहुंचने पर समाज के लोगों और परिजनों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया गया तथा फूल-मालाएं पहनाकर उनका भव्य सम्मान किया गया। इस अवसर पर समाज के गणमान्य लोगों ने लक्की की उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सफलता न केवल परिवार के लिए बल्कि पूरे समाज के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि लक्की ने यह साबित कर दिया है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत निरंतर की जाए तो किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है। लक्की के माता-पिता ने बेटी की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी बेटी ने कठिन परिश्रम, अनुशासन और आत्मविश्वास के बल पर यह सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि वे आगे भी बेटी को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने के लिए पूरा समर्थन देंगे। समाज के लोगों ने उम्मीद जताई कि लक्की पहिवाल भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करेंगी और युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनेंगी।
उत्तर प्रदेश: सवर्ण समाज संघ की हुई बैठक, एससी/एसटी एक्ट पर प्रकोष्ठ गठन का निर्णय
उत्तर प्रदेश: साप्ताहिक परेड में उपसेनानायक ने किया निरीक्षण, अनुशासन पर दिया जोर
उत्तर प्रदेश: खेत की खुदाई में चार मूर्तियां मिलने से फैली सनसनी, ग्रामीणों में आस्था का माहौल
मध्य प्रदेश: टि्वशा केस में सीबीआई की पूछताछ हुई तेज, पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर रखी गई नजर
हरियाणा: सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, छह लोगों के कटे चालान