Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: झाड़ियों में नवजात को छोड़ने वाला युवक गिरफ्तार, लोकलाज के डर से उठाया खौफनाक कदम

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 10/07/2026 11:28:39 am Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 10/07/2026 11:28:39 am
Share:

संक्षेप

हरियाणा: हिसार पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धांत जैन, आईपीएस के नेतृत्व में हिसार पुलिस ने नवजात शिशु को झाड़ियों में फेंकने के मामले में त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

विस्तार

हरियाणा: हिसार पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धांत जैन, आईपीएस के नेतृत्व में हिसार पुलिस ने नवजात शिशु को झाड़ियों में फेंकने के मामले में त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दिनांक 08 जुलाई 2026 को थाना शहर हिसार पुलिस को सूचना मिली कि ऋषि नगर क्षेत्र में झाड़ियों के पास एक नवजात शिशु पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और नवजात को सुरक्षित कब्जे में लेकर आवश्यक चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई। प्रारंभिक जांच के दौरान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले का खुलासा किया। जांच में सामने आया कि आरोपी अनिल कुमार निवासी गांव नियाणा, जिला हिसार तथा उसकी प्रेमिका के बीच पिछले कई वर्षों से प्रेम संबंध थे। युवती के गर्भवती होने पर दोनों ने लोकलाज के डर से नवजात शिशु को जन्म के तुरंत बाद ऋषि नगर क्षेत्र में झाड़ियों में छोड़ दिया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना शहर हिसार में आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 91 एवं 3(5) के तहत मामला दर्ज कर मामले की गहनता से जांच जारी है तथा कानून के अनुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धांत जैन ने कहा कि मानव जीवन से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अमानवीय कृत्य को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में हिसार पुलिस संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई करते हुए दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करेगी।

Related News

हरियाणा: अतिक्रमण पर नगर निगम का बड़ा एक्शन, 7 रेहड़ियां जब्त कर प्रमुख मार्ग कराए गए खाली

गुजरात: मेगा कॉम्बिंग नाइट अभियान में पुलिस का बड़ा एक्शन, 144 हिस्ट्रीशीटरों की हुई जांच

गुजरात: बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' योजना के तहत छात्राओं ने किया पुलिस चौकी का भ्रमण

मध्य प्रदेश: उप संचालक जनसंपर्क जी.एस. मर्सकोले ने पुनः संभाला पदभार, अधिकारियों व पत्रकारों ने किया स्वागत

मध्य प्रदेश: राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत किल्लौद में छह दिवसीय 'साथिया' प्रशिक्षण का हुआ समापन

उत्तर प्रदेश: कांवड़ यात्रा-2026 से पहले एसएसपी ने पूरे कांवड़ मार्ग का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा


Featured News