Contact for Advertisement 9919916171


मध्य प्रदेश: 25 अक्टूबर को भिलाला सर्व समाज की वार्षिक सभा, 19 जिलों के 15 हजार लोगों के जुटने की संभावना

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Radheshyam Gurjar , Date: 23/10/2026 10:54:44 am Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Radheshyam Gurjar ,
  • Date:
  • 23/10/2026 10:54:44 am
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: ओंकारेश्वर भिलाला सर्व समाज संगठन मध्यप्रदेश की वार्षिक साधारण सभा आगामी 25 अक्टूबर 2026, रविवार को सुबह 11 बजे ओंकारेश्वर स्थित आदिवासी धर्मशाला में आयोजित होगी।

विस्तार

मध्य प्रदेश: ओंकारेश्वर भिलाला सर्व समाज संगठन मध्यप्रदेश की वार्षिक साधारण सभा आगामी 25 अक्टूबर 2026, रविवार को सुबह 11 बजे ओंकारेश्वर स्थित आदिवासी धर्मशाला में आयोजित होगी। सभा में प्रदेश के 19 जिलों से लगभग 15 हजार सामाजिक बंधुओं एवं जनप्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम में दो कैबिनेट मंत्रियों, सांसद और विधायकों ने भी शामिल होने की सहमति दी है।

भिलाला सर्व समाज संगठन के जगपाल पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि वार्षिक साधारण सभा का उद्देश्य समाज में एकता को मजबूत करना, संगठन का विस्तार करना और सामाजिक सुधार से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सामूहिक विचार-विमर्श करना है। सभा में जिला, ब्लॉक और ग्राम पंचायत स्तर पर संगठन की कार्यकारिणियों के गठन को लेकर चर्चा की जाएगी। साथ ही सदस्यता अभियान की समीक्षा कर संगठन को अधिक सक्रिय और मजबूत बनाने की दिशा में विचार किया जाएगा।

शिक्षा और रोजगार पर रहेगा विशेष जोर

सभा में समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति उपलब्ध कराने के विषय पर चर्चा होगी। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को उचित मार्गदर्शन देने तथा उनके लिए करियर काउंसलिंग की व्यवस्था विकसित करने पर भी विचार किया जाएगा। युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सहायता प्रकोष्ठ के गठन का प्रस्ताव भी चर्चा में रहेगा।

इसके अलावा कृषि, पशुपालन और आधुनिक व्यवसायों से संबंधित प्रशिक्षण के माध्यम से समाज के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उपायों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

नशामुक्ति और सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का संकल्प

सभा में समाज के भीतर नशामुक्ति अभियान को प्रभावी बनाने, सामूहिक विवाह को बढ़ावा देने तथा सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए सामूहिक संकल्प लेने पर जोर रहेगा। संगठन के माध्यम से समाज में जागरूकता बढ़ाने और सामाजिक समरसता को मजबूत करने के लिए भी रणनीति तैयार की जाएगी। वार्षिक साधारण सभा को समाज के संगठनात्मक विस्तार, शिक्षा, युवा सशक्तीकरण और सामाजिक सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण अवसर के रूप में देखा जा रहा है।


Featured News