Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: नेमना गांव में चोरी की घटनाओं से किसान परेशान, सिंचाई मोटर और ट्रैक्टर बैटरी पर चोरों का निशाना

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Indresh Kumar Pandey , Date: 23/10/2026 10:30:28 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Indresh Kumar Pandey ,
  • Date:
  • 23/10/2026 10:30:28 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बीजपुर सोनभद्र बीजपुर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत नेमना में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। किसानों के खेतों से सिंचाई मोटर और वाहनों की बैटरियां चोरी होने की घटनाएं सामने आ रही हैं।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बीजपुर सोनभद्र बीजपुर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत नेमना में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। किसानों के खेतों से सिंचाई मोटर और वाहनों की बैटरियां चोरी होने की घटनाएं सामने आ रही हैं। ग्रामीणों के अनुसार, पिछले एक महीने में कई वाहनों की बैटरियां और किसानों के सिंचाई पंप चोरी हो चुके हैं। लगातार हो रही घटनाओं से गांव में भय का माहौल है।

ताजा मामला नेमना गांव निवासी किसान उमा कांति वैश्य पुत्र मनीराम का है। पीड़ित के अनुसार, 20 अक्टूबर 2026 की रात वह अपने खेत में 1.5 एचपी की मोटर लगाकर सिंचाई कर रहे थे। रात करीब 10 बजे वह चालू मोटर छोड़कर खाना खाने के लिए घर चले गए। जब वह खाना खाने के बाद वापस खेत पहुंचे तो बावली से सिंचाई मोटर गायब मिली।

पीड़ित ने इस संबंध में बीजपुर थाने में प्रार्थना पत्र देकर घटना की जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि इस घटना से एक दिन पहले भी गांव के दो अलग-अलग स्थानों से सिंचाई मोटर और एक नई ट्रैक्टर की बैटरी चोरी हुई थी।

ग्रामीणों का कहना है कि बीते एक महीने के दौरान गांव में लगभग एक दर्जन वाहनों की बैटरियां और करीब आधा दर्जन किसानों के सिंचाई पंप चोरी हो चुके हैं। लगातार हो रही इन घटनाओं से किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है और उनकी खेती-किसानी भी प्रभावित होने की आशंका है।

ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से रात के समय गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है। साथ ही चोरी में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की अपील की है।