Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन-2026 को निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के निर्देश

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Indresh Kumar Pandey , Date: 23/10/2026 10:44:16 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Indresh Kumar Pandey ,
  • Date:
  • 23/10/2026 10:44:16 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: प्रयागराज जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने निर्देश दिए हैं कि मतदाता सूची में नाम या अन्य विवरणों में मामूली लिपिकीय अथवा मुद्रण संबंधी त्रुटियां होने के कारण किसी भी पात्र मतदाता को उसके मताधिकार से वंचित न किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: प्रयागराज जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने निर्देश दिए हैं कि मतदाता सूची में नाम या अन्य विवरणों में मामूली लिपिकीय अथवा मुद्रण संबंधी त्रुटियां होने के कारण किसी भी पात्र मतदाता को उसके मताधिकार से वंचित न किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा है।

गुरुवार को एनआईसी सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने सहायक रिटर्निंग अधिकारियों, जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों तथा अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने निर्वाचन को सकुशल, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि यदि मतदान केंद्र पर पहुंचने वाले किसी मतदाता के विवरण में मतदाता सूची के अंदर मामूली लिपिकीय या मुद्रण संबंधी अशुद्धि दिखाई देती है, तो उसकी पहचान सुनिश्चित की जाए। यदि पीठासीन अधिकारी या मतदान अधिकारी अनुमन्य दस्तावेजों अथवा मतदाता सूची में दर्ज अन्य विवरणों के आधार पर संतुष्ट हो जाता है कि संबंधित व्यक्ति वही मतदाता है, जिसका नाम सूची में दर्ज है, तो ऐसी त्रुटियों को नजरअंदाज करते हुए उसे मतदान करने की अनुमति दी जाए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ की ओर से जारी निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन किया जाए। सभी संबंधित अधिकारियों एवं मतदान कार्मिकों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए कि तकनीकी या मुद्रण संबंधी छोटी गलतियों के कारण किसी पात्र मतदाता को मतदान के अधिकार से वंचित न होना पड़े और मतदान प्रक्रिया सुचारू एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो।

Related News

उत्तर प्रदेश: इंद्रजीत सिंह ने परिवार के राजनीतिक सफर और क्षेत्रवासियों के सहयोग को बताया महत्वपूर्ण

उत्तर प्रदेश: सोनभद्र में एमएलसी चुनाव, शिक्षक सीट पर 75.48%, स्नातक सीट पर 50.46% हुए मतदान

उत्तर प्रदेश: बैरिकेडिंग, सीसीटीवी और आवागमन के रास्तों का किया निरीक्षण, पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश

उत्तर प्रदेश: मतदान केंद्र पर सुबह से लगी रही स्नातक मतदाताओं की कतार, अधिकारियों ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

छत्तीसगढ़: सूरजपुर में 49 हजार विद्यार्थियों ने एक साथ सीखा ‘सतर्क’, शिक्षा में नई पहल की हुई शुरुआत

हरियाणा: करनाल पुलिस ने शहीद जवानों की स्मृति में चलाया पौधारोपण और स्वच्छता अभियान


Featured News