Contact for Advertisement 9919916171


मध्य प्रदेश: गाड़िया लोहार संस्थान में नई जिम्मेदारियों का किया बड़ा ऐलान

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Ashoke Bhandari , Date: 16/05/2026 03:44:20 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Ashoke Bhandari ,
  • Date:
  • 16/05/2026 03:44:20 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: राजस्थान गाड़िया लोहार युवा विकास संस्थान के प्रदेश मीडिया प्रभारी धन्नाराम चौहान रोहट ने जानकारी देते हुए बताया कि संगठन के संरक्षक श्री शिशुपाल सिंह चौहान बीकानेर के मार्गदर्शन एवं प्रदेशाध्यक्ष रामगोपाल सोलंकी मेड़ता के नेतृत्व में समाज के ऊर्जावान युवाओं एवं नारीशक्ति को संगठन में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

विस्तार

मध्य प्रदेश: राजस्थान गाड़िया लोहार युवा विकास संस्थान के प्रदेश मीडिया प्रभारी धन्नाराम चौहान रोहट ने जानकारी देते हुए बताया कि संगठन के संरक्षक श्री शिशुपाल सिंह चौहान बीकानेर के मार्गदर्शन एवं प्रदेशाध्यक्ष रामगोपाल सोलंकी मेड़ता के नेतृत्व में समाज के ऊर्जावान युवाओं एवं नारीशक्ति को संगठन में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। उन्होंने बताया कि संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से प्रदेश स्तरीय टोली का गठन किया गया है। नवगठित कार्यकारिणी में रघुनाथ फौजी खरनाल को सह-संरक्षक तथा घासीराम बोराणा कोटा को प्रदेश संगठन महामंत्री नियुक्त किया गया है। प्रधान चौहान दौसा एवं आशु मालानी किशनगढ़ को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।

इसी प्रकार डॉ. श्रीमती कृष्णा कुमारी जयपुर को प्रदेश उपाध्यक्ष, एडवोकेट मनोहर डाबी जोधपुर एवं हीरालाल जयपुर को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। राजू चूरू को प्रदेश कोषाध्यक्ष, महेंद्र चित्तौड़ को प्रदेश सचिव तथा रामप्रकाश बोराणा गोटन, नरेंद्र सीकर एवं महेंद्र लूणीयास को प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ओमप्रकाश जैतारण एवं आशु भीलवाड़ा को प्रचार मंत्री नियुक्त किया गया है। महिला मोर्चा में श्रीमती मेना देवी जयपुर को प्रदेश संयोजक बनाया गया है। वहीं पवन बोराणा मंडली को आईटी विभाग संयोजक तथा सोनू पडियार बीकानेर को सोशल मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अतिरिक्त विक्रम डूंगरपुर को शिक्षा मंत्री, प्रकाश उदयपुर को खेल मंत्री, बनवारी सोलंकी तीतरी को प्रदेश प्रवक्ता एवं घासीराम सांखला लालाप को आंतरिक अन्वेषण अधिकारी नियुक्त किया गया है। संगठन पदाधिकारियों ने सभी नव-नियुक्त सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि नई टीम समाज हित, युवा जागरूकता एवं संगठन सशक्तिकरण के लिए समर्पित भाव से कार्य करेगी।


Featured News