Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: दो दिवसीय प्रशिक्षण महाभियान हुआ संपन्न, संगठन सशक्तिकरण पर दिया जोर

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , Date: 16/05/2026 12:09:45 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Suraj Maurya ,
  • Date:
  • 16/05/2026 12:09:45 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मीरजापुर भारतीय जनता पार्टी जिला मीरजापुर द्वारा बरकछा स्थित पंचतला रिसोर्ट में आयोजित दो दिवसीय “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026” में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मीरजापुर भारतीय जनता पार्टी जिला मीरजापुर द्वारा बरकछा स्थित पंचतला रिसोर्ट में आयोजित दो दिवसीय “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026” में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम में संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति एवं राष्ट्रसेवा के मूल मंत्रों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रशिक्षण शिविर में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के “अंत्योदय” एवं “एकात्म मानववाद” के सिद्धांतों को आत्मसात करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि यह प्रशिक्षण केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व निर्माण, संगठन सशक्तिकरण और राष्ट्र प्रथम की भावना को और अधिक मजबूत करने का माध्यम है। कार्यक्रम में मौजूद पदाधिकारियों ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित, सेवा और संगठन के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रहा है तथा समाज के हर वर्ग तक सरकार की योजनाओं और पार्टी की नीतियों को पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।


Featured News