Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: सफाई अभियान तेज, कचरा फैलाने वालों पर नगर परिषद की सख्त कार्रवाई

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Anil , Date: 19/06/2026 03:45:10 pm Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Anil ,
  • Date:
  • 19/06/2026 03:45:10 pm
Share:

संक्षेप

हरियाणा: हांसी शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के उद्देश्य से नगर परिषद हांसी द्वारा लगातार सफाई अभियान चलाया जा रहा है।

विस्तार

हरियाणा: हांसी शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के उद्देश्य से नगर परिषद हांसी द्वारा लगातार सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को नगर परिषद की टीम ने तिकोना पार्क से पटेल चौक होते हुए कमसर झील के आसपास के क्षेत्र में विशेष निरीक्षण अभियान चलाया। अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों एवं सड़कों पर खुलेआम कचरा फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 5 चालान किए गए।  शहर में स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके तथा लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया जा सके। नगर परिषद अधिकारियों ने बताया कि कमसर झील के आसपास के क्षेत्र में गंदगी फैलाने वालों पर विशेष नजर रखी जा रही है और भविष्य में भी इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे कचरा निर्धारित स्थानों पर ही डालें और शहर को स्वच्छ रखने में प्रशासन का सहयोग करें। इस अभियान में नगर परिषद के कर्मचारी सुनील, प्रमोद, साहिल, मधु एवं प्रीति की टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई और चालान की कार्रवाई को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। नगर परिषद  ने स्पष्ट किया कि स्वच्छता नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कदम उठाए जाएंगे।