Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: आमजन की हर समस्या का होगा समाधान', एसडीएम रवि पासवान का बड़ा संदेश

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Indresh Kumar Pandey , Date: 29/07/2026 11:43:25 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Indresh Kumar Pandey ,
  • Date:
  • 29/07/2026 11:43:25 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: ओबरा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े वंचितों को भी हम न्याय दिलाएंगे, शासन की मंशा पूर्ति ही हमारा लक्ष्य है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: ओबरा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े वंचितों को भी हम न्याय दिलाएंगे, शासन की मंशा पूर्ति ही हमारा लक्ष्य है। जन कल्याणकारी योजनाओं से वंचितों, पीड़ितों और पात्र लाभार्थियों को आच्छादित कराया जाएगा। दुर्घटनाओं से पीड़ित, आपदा पीड़ित और किसी अन्य प्रकार के उत्पीड़न को हम अपने कार्यकाल मे कदापि बर्दाश्त नहीं करेंगे। यह बातें 28 जुलाई को उप जिलाधिकारी रवि पासवान ने संवाददाता से भेंटवार्ता के दौरान कही। श्री पासवान ने कहा किसी भी प्रकार की अराजकता हमारे तहसील क्षेत्र मे स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने आम जनों से आह्वान किया कि प्रशासन स्तर की कोई समस्या हो या फिर अराजक तत्वों द्वारा उत्पीड़न का मामला, हमारा कार्यालय आमजनों के लिए खुला रहेगा और पीड़ित बेझिझक और निर्भीक होकर  अपनी समस्याएं हमारे समक्ष रख सकते हैं। उन्होंने कहा कि वह सुबह 10:00 बजे से 12:00 तक कार्यालय में जनसुनवाई प्रति दिन करेंगे, विशेष स्थितियों मे वह कभी भी उनसे मिल सकते हैं। उप जिलाधिकारी ने स्मरण कराया की आमजन अपनी समस्याएं, संपूर्ण समाधान दिवस पर अधिकारियों के समक्ष रख सकते हैं। उप जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि प्रत्येक माह के पहले और तीसरे शनिवार को तहसील दिवस अर्थात संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। श्री पासवान ने यह भी बताया कि महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को थाना दिवस का भी आयोजन किया जाता है।


Featured News