Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: तहसील की मूलभूत सुविधाओं को लेकर बार एसोसिएशन ने एसडीएम को सौंपा गया मांगपत्र

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Indresh Kumar Pandey , Date: 29/07/2026 11:40:48 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Indresh Kumar Pandey ,
  • Date:
  • 29/07/2026 11:40:48 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: ओबरा सोनभद्र सोनांचल बार एसोसिएशन ने 28 जुलाई को ओबरा तहसील में नवागत उप जिलाधिकारी का सुस्वागतम सहित जमकर माल्यार्पण किया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: ओबरा सोनभद्र सोनांचल बार एसोसिएशन ने 28 जुलाई को ओबरा तहसील में नवागत उप जिलाधिकारी का सुस्वागतम सहित जमकर माल्यार्पण किया। प्रतिनिधि मंडल ने उप जिलाधिकारी रवि पासवान के साथ मीटिंग कर ज्वलंत समस्याओं पर ध्यान आकृष्ट कराया। जिलाधिकारी ने भी माहौल को मैतृ पूर्ण बनाने तथा सामुदायिक भावना प्रगाढ़ करने हेतु बार अध्यक्ष अवधेश कुमार अग्रवाल का भी माल्यार्पण कर बैठक को अनौपचारिक रुप दिया। इस दौरान सोनांचल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अवधेश कुमार अग्रवाल ने जहां वादकारियों को विषम मौसम में भटकने से बचाने के लिए तहसील परिसर में फोटो स्टेट मशीन और टाइपिंग की व्यवस्था की सुविधा की मांग की, वहीं नगर पंचायत के एमआरएफ सेंटर से उठ रही दुर्गन्ध पर भी ध्यान आकृष्ट कराया। बार महामंत्री अनिल चौधरी ने तहसील परिसर के सामने स्थित कूड़ा निस्तारण केंद्र को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग समेतअन्य मूलभूत सुविधाओं का अभाव पर ध्यान आकृष्ट कराया। 

पूर्व अध्यक्ष रमेश मिश्रा ने रजिस्ट्री ऑफिस पुराने तहसील से नई तहसील में स्थानांतरित करने की मांग रखी और असुविधाएं बताई। अलावा इसके श्री मिश्रा ने विभाग में व्याप्त कई प्रकार की विसंगतियों का खुलासा करते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों के असहयोगात्मक रवैया और मनमानीपन की पोल खोल कर रख दी। अन्य अधिवक्ताओं ने वादकारियों की सुविधा तथा न्यालय कक्षा में अधिवक्ताओं को बैठने की व्यवस्था की मांग की। उप जिलाधिकारी रवि पासवान ने आश्वस्त  किया कि ज्वलंत समस्याओं के निराकरण लिए त्वरित कदम उठाया जाएगा। श्री पासवान ने बल देते हुए कहा कि शासन व प्रशासन आम जनों की समस्याओं के निवारण के लिए गंभीर है। उन्होंने ने यह भी आश्वासन दिया कि वादकारियों से लेकर अधिवक्ताओं और आमजन की समस्या का निवारण उनकी प्राथमिकता रहेगी। 

इस अवसर पर सोनाचंल बार एसोसिएशन के प्रतिनिधि मण्डल में अध्यक्ष सोनांचल बार एसोसिएशन अवधेश कुमार अग्रवाल, महामंत्री अनिल चौधरी, वरिष्ठ अधिवक्ताओं में सर्वश्री रमेश मिश्रा, प्रभा पाण्डेय, विनय पाण्डेय, राजेश गौतम, अरूण कुमार, धमेन्द्र यादव, अमित श्रीवातस्तव, डी०के० जौहरी, संजय राज, अनिल, नागेश्वर देव पाण्डेय, यशवन्त चौधरी, आनन्द श्रीवास्तव, सुशील पाण्डेय, धर्मन्द्र सिंह, रवि पाण्डेय, अमरनाथ जायसवाल आदि मौजूद रहे।


Featured News