Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने गांव के व्यक्ति पर लगाया हत्या का आरोप

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Indresh Kumar Pandey , Date: 29/07/2026 12:19:34 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Indresh Kumar Pandey ,
  • Date:
  • 29/07/2026 12:19:34 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: पलामू जिले के पिपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुबना गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: पलामू जिले के पिपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुबना गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक के परिजनों ने इसे हत्या का मामला बताते हुए गांव के ही एक व्यक्ति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान प्रभु नाथ रजवार उर्फ प्रभु राजवार, पिता स्वर्गीय गुना रजवार, निवासी मधुबना, थाना पिपरा के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार प्रभु नाथ रजवार गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिले, जिसके बाद उन्हें तत्काल इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल छतरपुर लाया गया। हालांकि चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।


मृतक के भाई ने पिपरा थाना में लिखित आवेदन देकर गांव के रमेश सिंह (पिता–मुनेश्री सिंह) पर हत्या का आरोप लगाया है। आवेदन में घटना की निष्पक्ष जांच कर आरोपित के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। घटना की सूचना मिलते ही पिपरा थाना पुलिस मौके पर सक्रिय हुई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर स्थित एमएमसीएच भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, उपलब्ध साक्ष्यों और जांच के आधार पर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद मृतक के परिवार में शोक का माहौल है, वहीं गांव में भी इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और जांच पूरी होने तक संयम बनाए रखने की अपील की है।


Featured News