-
☰
उत्तर प्रदेश: श्रावण मास को लेकर हाई अलर्ट, कछला गंगा घाट और कांवड़ मार्ग का एडीजी ने किया निरीक्षण
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बदायूँ को अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन, बरेली श्री रमित शर्मा द्वारा पुलिस उपमहानिरीक्षक, बरेली परिक्षेत्र श्री अजय साहनी, जिलाधिकारी बदायूँ श्री अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा के साथ आगामी श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा-2026 को " Zero Incident, Zero Accident" के लक्ष्य के साथ सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से कछला गंगा घाट एवं कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बदायूँ को अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन, बरेली श्री रमित शर्मा द्वारा पुलिस उपमहानिरीक्षक, बरेली परिक्षेत्र श्री अजय साहनी, जिलाधिकारी बदायूँ श्री अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा के साथ आगामी श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा-2026 को " Zero Incident, Zero Accident" के लक्ष्य के साथ सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से कछला गंगा घाट एवं कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कांवड़ यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था एवं जनसुविधाओं से संबंधित समस्त तैयारियों का विस्तृत अवलोकन किया गया। अधिकारियों द्वारा सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, यातायात प्रबंधन, डायवर्जन प्लान, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, चिकित्सा सहायता, सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग, ड्रोन, आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली तथा संवेदनशील स्थलों पर सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई। गोष्ठी के दौरान निम्न प्रमुख बिंदुओं पर विशेष बल दिया गया। कांवड़ मार्ग एवं प्रमुख स्थलों पर नियमित साफ-सफाई एवं समुचित प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।बैरिकेडिंग, यातायात डायवर्जन एवं पार्किंग व्यवस्था को समय रहते पूर्ण कर प्रभावी ढंग से लागू किया जाए। सीसीटीवी कैमरों, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग एवं अन्य तकनीकी संसाधनों के माध्यम से सतत निगरानी रखी जाए। चिकित्सा सहायता, एम्बुलेंस, पेयजल एवं अन्य आवश्यक जनसुविधाएं प्रत्येक प्रमुख स्थल पर उपलब्ध रहें। संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल एवं रिजर्व फोर्स की तैनाती सुनिश्चित की जाए। शिविर संचालकों द्वारा आवश्यक अनुमति, विद्युत कनेक्शन, अग्निशमन सुरक्षा एवं खाद्य सुरक्षा संबंधी मानकों का समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। अफवाहों एवं भ्रामक सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सोशल मीडिया पर प्रभावी निगरानी रखी जाए। श्रद्धालुओं के साथ सौहार्दपूर्ण एवं संवेदनशील व्यवहार करते हुए उनकी सुरक्षा एवं सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।
अपर पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रा में पुलिस एवं प्रशासन के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जाए, जिससे श्रद्धालुओं का आवागमन पूर्णतः सुरक्षित, सुगम एवं निर्बाध बना रहे । उन्होंने निर्देश दिए कि कांवड़ मार्ग पर निरंतर पुलिस गश्त, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, त्वरित रिस्पांस व्यवस्था, संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता तथा प्रत्येक अधिकारी द्वारा नियमित फील्ड मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए । स्थलीय निरीक्षण के उपरांत पुलिस लाइन, बदायूँ में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा,पुलिस अधीक्षक सम्भल श्री कृष्ण कुमार, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी, बरेली श्रीमती अंशिका वर्मा तथा अन्य राजपत्रित अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई । गोष्ठी में अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन, बरेली द्वारा आगामी श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के सफल आयोजन हेतु विस्तृत दिशा-निर्देश प्रदान किए । उन्होंने कहा कि इस वर्ष कांवड़ यात्रा का लक्ष्य "Zero Incident, Zero Accident" रहेगा तथा प्रत्येक अधिकारी इसी उद्देश्य को केंद्र में रखकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन सुनिश्चित करेगा । उन्होंने निर्देशित किया कि कांवड़ मार्ग पर कानून-व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था किसी भी स्थिति में प्रभावित न होने पाए। सभी अधिकारी निरंतर भ्रमणशील रहकर व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग करें तथा किसी भी सूचना पर तत्काल एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें। गोष्ठी के दौरान अपर पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा विशेष रूप से निर्देशित किया गया कि जनपद बदायूँ की सीमाओं से जुड़े जनपद बरेली, सम्भल एवं शाहजहाँपुर के साथ निरंतर आपसी समन्वय स्थापित रखा जाए। साथ ही इन जनपदों से संबंधित सीमावर्ती थानों के मध्य प्रभावी संवाद एवं समन्वय सुनिश्चित करते हुए कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, सूचना आदान-प्रदान तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति में त्वरित एवं समन्वित कार्रवाई की प्रभावी कार्ययोजना लागू की जाए, जिससे श्रद्धालुओं का आवागमन निर्बाध रहे तथा संपूर्ण कांवड़ यात्रा सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराई जा सके।
उत्तर प्रदेश: फिरौती के लिए रची अपहरण की साजिश, विरोध करने पर मासूम की गला दबाकर हत्या
राजस्थान: गुरु पूर्णिमा पर गंगा धाम में भव्य ज्ञानोत्सव, गुरु वंदना में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
उत्तर प्रदेश: ₹10 और ₹20 के प्लास्टिक नोटों का होगा ट्रायल, RBI छापेगा 200 करोड़ पॉलीमर करेंसी
उत्तर प्रदेश: पत्रकारों को मिला नया मंच, बड़हलगंज प्रेस क्लब का हुआ उद्घाटन