-
☰
उत्तर प्रदेश: रुकी परियोजनाओं पर एक्शन मोड में प्रशासन, मंडलायुक्त ने मांगी प्रगति रिपोर्ट
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर मंडलायुक्त डॉक्टर रूपेश कुमार की अध्यक्षता में आयुक्त सभागार में एक करोड़ रुपए एवं इससे अधिक लागत के ऐसे निर्माण कार्य जो अपनी पूर्णता तिथि से पीछे चल रहे हैं, अथवा बजट की अनुपलब्धता, स्वीकृति प्राप्त न होने एवं अन्य किन्हीं कारणों से बाधित होने के सम्बन्ध में संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं के साथ मंडलीय समीक्षा बैठक की गई।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर मंडलायुक्त डॉक्टर रूपेश कुमार की अध्यक्षता में आयुक्त सभागार में एक करोड़ रुपए एवं इससे अधिक लागत के ऐसे निर्माण कार्य जो अपनी पूर्णता तिथि से पीछे चल रहे हैं, अथवा बजट की अनुपलब्धता, स्वीकृति प्राप्त न होने एवं अन्य किन्हीं कारणों से बाधित होने के सम्बन्ध में संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं के साथ मंडलीय समीक्षा बैठक की गई। मंडलायुक्त ने बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों को समय से गुणवत्ता पूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास एवं निर्माण कार्यों को समय से पूरा कराया जाए। इसके साथ ही सभी कार्यदायी संस्थाओं द्वारा कराए जा रहे कार्यों की परियोजनावार समीक्षा कर गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि यदि किसी परियोजना में शासन स्तर पर पत्राचार किया जाना है तो उनके स्तर से पत्र भिजवाया जाए। निर्देश दिए कि जनपद की पूर्ण परियोजनाओं को विभाग को हस्तानान्तरित कराया जाए। इसी के साथ पूर्ण परियोजनाओं के साथ अद्यतन प्रगति को भी सीएमआईएस पोर्टल पर अपलोड किया जाए। उन्होंने निर्माणाधीन परियोजनाओं की गुणवत्ता जांचने के लिए नियुक्त अधिकारियों को समय- समय पर निरीक्षण कर निरीक्षण आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सहारनपुर सुमित राजेश महाजन, मुख्य विकास अधिकारी मुजफ्फरनगर कंडारकर कमल किशोर देशभूषण सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण एवं कार्यदाई संस्था के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश: फिरौती के लिए रची अपहरण की साजिश, विरोध करने पर मासूम की गला दबाकर हत्या
राजस्थान: गुरु पूर्णिमा पर गंगा धाम में भव्य ज्ञानोत्सव, गुरु वंदना में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
उत्तर प्रदेश: ₹10 और ₹20 के प्लास्टिक नोटों का होगा ट्रायल, RBI छापेगा 200 करोड़ पॉलीमर करेंसी
उत्तर प्रदेश: पत्रकारों को मिला नया मंच, बड़हलगंज प्रेस क्लब का हुआ उद्घाटन