-
☰
उत्तर प्रदेश: 2 करोड़ की लागत से 28 विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण, जनता को मिली बड़ी सौगात
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: राजातालाब स्थित आदर्श नगर पंचायत गंगापुर कार्यालय में बुधवार को भव्य लोकार्पण समारोह का आयोजन किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: राजातालाब स्थित आदर्श नगर पंचायत गंगापुर कार्यालय में बुधवार को भव्य लोकार्पण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत चेयरमैन स्नेह लता सेठ ने की, जबकि प्रतिनिधि संतोष सेठ एवं सत्यम सेठ की देखरेख में कार्यक्रम संपन्न हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रोहनिया विधायक डॉक्टर सुनील पटेल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक डॉ. सुनील पटेल एवं चेयरमैन स्नेह लता सेठ द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर लगभग 2 करोड़ रुपये की लागत से तैयार कुल 28 विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया। नगर पंचायत द्वारा कराए गए विकास कार्यों में इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण, सीसी रोड निर्माण, अंडरग्राउंड जल निकासी व्यवस्था, सभागार का नवीनीकरण, स्टोर रूम निर्माण, विभिन्न स्थानों पर वाटर कूलर स्थापना तथा ओपन जिम जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं। इन योजनाओं के माध्यम से नगर पंचायत क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है। स्थानीय लोगों ने भी इन विकास कार्यों की सराहना करते हुए नगर पंचायत के प्रयासों को सराहा। मुख्य अतिथि विधायक डॉ. सुनील पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारकर जनता तक सीधा लाभ पहुंचाना ही जनप्रतिनिधियों का मुख्य उद्देश्य होना चाहिए। उन्होंने नगर पंचायत गंगापुर द्वारा कराए गए विकास कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए इस प्रकार के कार्य लगातार जारी रहने चाहिए। उन्होंने कहा कि आधारभूत सुविधाओं के विकास से जनता का जीवन स्तर बेहतर होता है और क्षेत्र प्रगति की ओर अग्रसर होता है। कार्यक्रम के अंत में चेयरमैन स्नेह लता सेठ ने अपने कार्यकाल के तीन वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र के समग्र विकास के लिए वे पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही हैं और भविष्य में भी विकास कार्यों को गति दी जाएगी। इस दौरान प्रतिनिधि संतोष सेठ एवं सत्यम सेठ ने सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया। समारोह में क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र पटेल, विजय राज यादव, सुरेश सिंह, प्रवीण सिंह गौतम, राजेश जैन, कमलेश गुप्ता, रजत सिंह, सिद्धार्थ सिंह, कन्हैयालाल जैन, रोहित कुमार मोदनवाल, संतोष केसरी, लालमन यादव, सुमित कुमार सिंह, मिंटू सिंह, अनीश यादव सहित बड़ी संख्या में सभासद एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश: ईद-उल-जुहा को शांतिपूर्ण बनाने के लिए पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
हरियाणा: महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए जल्द शुरू होगा विशेष महिला क्लिनिक
राजस्थान: शेरो-शायरी की यादगार महफिल में उर्दू अदब और शानदार कलामों का दिखा रंग
उत्तर प्रदेश: शिक्षा के मैदान में सच से ज्यादा चमकदार उदाहरणों और मुखौटों का खेल होता है हावी
राजस्थान: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश, दो अंतरराज्यीय ठगों की हुई गिरफ्तार