-
☰
उत्तर प्रदेश: कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, DIG और SSP ने किया फ्लैग मार्च
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर में आगामी त्यौहार ईद-उल-जुहा बकरीद को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर द्वारा पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक यातायात तथा पर्याप्त पुलिस बल के साथ थाना कुतुबशेर क्षेत्रान्तर्गत कुतुबशेर चौराहे से मौहल्ला मछरयान, इस्लामियां इण्टर कॉलेज होते हुए ईदगाह रोड के मुख्य द्वार तक फ्लैग मार्च पैदल गश्त की गई।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर में आगामी त्यौहार ईद-उल-जुहा बकरीद को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर द्वारा पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक यातायात तथा पर्याप्त पुलिस बल के साथ थाना कुतुबशेर क्षेत्रान्तर्गत कुतुबशेर चौराहे से मौहल्ला मछरयान, इस्लामियां इण्टर कॉलेज होते हुए ईदगाह रोड के मुख्य द्वार तक फ्लैग मार्च पैदल गश्त की गई। फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों द्वारा क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण किया गया। ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों एवं गणमान्य व्यक्तियों से संवाद स्थापित कर त्यौहार को आपसी भाईचारे शांति एवं सौहार्द के साथ मनाने की अपील की गई। अधिकारियों द्वारा आमजन से अफवाहों पर ध्यान न देने, सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित न करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु जागरूक किया गया। फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के प्रति पुलिस प्रशासन की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करना रहा। जनपद पुलिस द्वारा आगामी पर्व के दृष्टिगत व्यापक एवं पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। जिससे त्यौहार को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जा सके।
उत्तर प्रदेश: ईद-उल-जुहा को शांतिपूर्ण बनाने के लिए पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
हरियाणा: महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए जल्द शुरू होगा विशेष महिला क्लिनिक
राजस्थान: शेरो-शायरी की यादगार महफिल में उर्दू अदब और शानदार कलामों का दिखा रंग
उत्तर प्रदेश: शिक्षा के मैदान में सच से ज्यादा चमकदार उदाहरणों और मुखौटों का खेल होता है हावी
उत्तर प्रदेश: 2 करोड़ की लागत से 28 विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण, जनता को मिली बड़ी सौगात
राजस्थान: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश, दो अंतरराज्यीय ठगों की हुई गिरफ्तार