-
☰
उत्तर प्रदेश: पुश्तैनी दुकान पर कब्जे, नकदी चोरी और धमकी का आरोप, पीड़ित ने एसपी से लगाई इंसाफ की गुहार
- Photo by : social media
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जनपद मीरजापुर विंध्याचल थाना क्षेत्र के विजयपुर बाजार निवासी वजीउद्दीन ने अपनी पुश्तैनी दुकान पर अवैध कब्जा, नकदी चोरी और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित के अनुसार, वर्ष 1982 के सुलहनामे के आधार पर मिली दुकान पर वह वर्षों से कपड़े का कारोबार कर रहे हैं। उनका आरोप है कि 17 जुलाई 2026 की रात खूसनूर आलम, नूर आलम और अर्स आलम ने कथित रूप से दुकान का ताला तोड़कर गल्ले में रखी नकदी निकाल ली और दुकान पर अपना ताला लगा दिया। वजीउद्दीन का कहना है कि विरोध करने पर उन्हें गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। उन्होंने यह भी बताया कि दुकान से संबंधित सिविल वाद न्यायालय में विचाराधीन है तथा अमीन की रिपोर्ट में उनके कब्जे का उल्लेख है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कर एफआईआर दर्ज करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, मामले में पुलिस और आरोपित पक्ष का आधिकारिक बयान अभी सामने नहीं आया है।
मध्य प्रदेश: बस स्टैंड पर मानव श्रृंखला बनाकर चलाया गया नशा मुक्ति अभियान, लोगों को किया जागरूक
बिहार: यूरिया की अधिक कीमत और जबरन नैनो यूरिया बिक्री के आरोप, बैठक में उठे सवाल
मध्य प्रदेश: कारोबार ठप कराने के लिए रची गई लूट की साजिश, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
उत्तर प्रदेश: वृक्षारोपण के साथ किसानों की उपजाऊ जमीन बचाने की मांग, ग्रामीणों ने लिया संकल्प
उत्तर प्रदेश: प्रेम संबंध और बीमा राशि के लिए हत्या, मेरठ केस में पुलिस का बड़ा खुलासा
गुजरात: सीआईए की बड़ी कार्रवाई, 1.33 किलो अफीम और कार सहित दो आरोपी गिरफ्तार