-
☰
उत्तर प्रदेश: शामली में हुई मिशन शक्ति की पहल, पारिवारिक विवाद का कराया शांतिपूर्ण समाधान
- Photo by : social media
विस्तार
उत्तर प्रदेश: शामली महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और पारिवारिक सौहार्द बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना कैराना मिशन शक्ति टीम ने पारिवारिक विवाद के मामले में प्रभावी पहल की। पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक शामली सुमित शुक्ला के मार्गदर्शन में 26 अगस्त 2026 को मिशन शक्ति टीम ने विवाद से जुड़े दोनों पक्षों को थाने बुलाया। पुलिस टीम ने दोनों पक्षों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और मामले को समझने के बाद आपसी बातचीत के जरिए विवाद सुलझाने का प्रयास किया। मिशन शक्ति टीम द्वारा दोनों पक्षों की काउंसलिंग की गई और उन्हें आपसी मतभेद दूर कर शांतिपूर्ण तरीके से समाधान निकालने के लिए समझाया गया। पुलिस की समझाइश के बाद दोनों पक्षों के बीच सहमति और रजामंदी कायम हुई तथा उन्होंने आपसी सहमति से समझौता कर लिया। शामली पुलिस का कहना है कि मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और पारिवारिक सौहार्द बनाए रखने के लिए लगातार प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं।
बिहार: ईद-ए-मिलादुन्नबी पर निकला भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी, अमन और भाईचारे का दिया संदेश
उत्तर प्रदेश: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या, हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस
उत्तर प्रदेश: कानपुर में बारावफात को लेकर पुलिस आयुक्त ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
उत्तर प्रदेश: रक्षाबंधन से पहले स्कूली बच्चों ने डीएम अरविंद चौहान को बांधी राखी