Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: मां शाकुंभरी देवी मंदिर में बढ़ा नदी का जलस्तर, श्रद्धालुओं की आवाजाही पर लगाई  रोक

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 20/07/2026 02:08:37 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 20/07/2026 02:08:37 pm
Share:

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर में पहाड़ों पर लगातार हो रही मूसलाधार बारिश का असर अब मैदानी क्षेत्रों में भी दिखाई देने लगा है। रविवार को सिद्धपीठ मां शाकुंभरी देवी मंदिर परिसर में बरसाती नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने तत्काल मोर्चा संभाल लिया। मिर्जापुर थाना प्रभारी निरीक्षक सूबे सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तेज बहाव वाले क्षेत्र में फंसे श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। पुलिस ने मंदिर जाने वाले मार्ग पर बैरिकेडिंग कर दी है और किसी भी श्रद्धालु को नदी पार कर दर्शन के लिए आगे नहीं जाने दिया जा रहा है। थाना प्रभारी सूबे सिंह लगातार माइक के माध्यम से श्रद्धालुओं से अपील कर रहे हैं कि जब तक जलस्तर सामान्य नहीं हो जाता, तब तक कोई भी व्यक्ति नदी पार करने का प्रयास न करे। मंदिर परिसर और आसपास अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है तथा प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है। प्रशासन ने यह निर्णय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया है। उल्लेखनीय है कि करीब एक माह पहले भारी बारिश के दौरान बरसाती नदी में बहने से दो महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। इस घटना का मुख्यमंत्री ने भी संज्ञान लिया था और बरसात के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। इसी के चलते बारिश के मौसम में जलस्तर बढ़ने पर श्रद्धालुओं की आवाजाही पर तत्काल रोक लगाने की व्यवस्था लागू की गई है। प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे पुलिस के निर्देशों का पालन करें और मौसम सामान्य होने तक धैर्य रखें।