Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: संजय निषाद का स्वागत, 22 मार्च को स्थापना दिवस कार्यक्रम का हुआ ऐलान

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Kaushik Tiwari , Date: 18/03/2026 10:52:04 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Kaushik Tiwari ,
  • Date:
  • 18/03/2026 10:52:04 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जनपद गोरखपुर के बड़हलगंज स्थित कृष्ण मैरिज हॉल में निषाद पार्टी के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद का भव्य स्वागत किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जनपद गोरखपुर के बड़हलगंज स्थित कृष्ण मैरिज हॉल में निषाद पार्टी के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर संजय निषाद ने कहा कि निषाद पार्टी अपने संघर्ष और जनसमर्थन के बल पर समाज के अधिकार, सम्मान और विकास की आवाज को मजबूत कर रही है। 

संजय निषाद ने आगे कहा कि 22 मार्च को गोरखपुर में निषाद पार्टी की स्थापना दिवस पर एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रदेश भर से कार्यकर्ता और समाज के लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि निषाद पार्टी का मुख्य उद्देश्य निषाद समाज सहित जल, जंगल और जमीन से जुड़े सभी वंचित समाजों को उनका हक और सम्मान दिलाना है।