-
☰
उत्तराखंड: 4 माह की मासूम बच्ची को पश्चिम बंगाल से सकुशल किया बरामद, खुला अपहरण का मामला
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तराखंड: हरिद्वार पुलिस की सक्रियता के चलते हुए, कनखल और पिरान कलियर के बाद अब हरिद्वार से चोरी हुई 4 महीने की मासूम बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया गया है।
विस्तार
उत्तराखंड: हरिद्वार पुलिस की सक्रियता के चलते हुए, कनखल और पिरान कलियर के बाद अब हरिद्वार से चोरी हुई 4 महीने की मासूम बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया गया है। लगभग 10 दिन पहले पेड़ के नीचे सो रहे एक परिवार के बीच से बच्ची को चोर उठा ले गए थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार श्री नवनीत सिंह की अगुवाई में एक के बाद एक चुनौतियों से पार पाती हुई हरिद्वार पुलिस 4 माह की मासूम बच्ची की तलाश में पुलिस टीम ने हरिद्वार से हावड़ा (पश्चिम बंगाल) तक का काफी लंबा सफर तय किया। पूर्व में धामपुर तक पुलिस को आरोपियों का सुराग मिला था, परंतु काफी मशक्कत के बाद भी कामयाबी शून्य ही रही। हरिद्वार पुलिस ने कार्रवाई की शुरुआत को जारी रखा,और जनरक्षा एंव मानवता का परिचय देते हुए इस गहन मामले की गुत्थी को सुलझा दिया। दंपत्ति ने एक परिचित के साथ मिलकर 04 माह की मासूम बच्ची चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। तीन लाख रुपये में लड़का दिलाने का सौदा किया था।लेकिन गलती से बच्ची को उठा लिया गया। लगातार प्रयास, सूझबूझ और समर्पण के बल पर हरिद्वार पुलिस ने मासूम बच्ची को सकुशल परिजनों से मिलाया दिया। इस कठिन घटनाक्रम के खुलासे से क्षेत्र में पुलिस के प्रति विश्वास और खुशी की लहर चर्म सीमा पर है। क्षेत्रीय आमजन द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार माननीय नवनीत सिंह की त्वरित कार्रवाई एंव संवेदनशीलता की सराहाना की जा रही है। हरिद्वार पुलिस जनविश्वास, त्वरित कार्रवाई और उत्कृष्ट पुलिसिंग का एक और सफल उदाहरण बन गई है।
गुजरात: वाल्मीकि समाज के समरसता सम्मेलन में एकता व जल संरक्षण पर दिया गया जोर
मध्य प्रदेश: 110 पुलिसकर्मियों के तबादले से विभाग में हुआ बड़ा फेरबदल
उत्तर प्रदेश: इतिहास रचते हुए नई उड़ानों की हुई शुरुआत, 170 किसान पहली फ्लाइट में हुए रवाना
उत्तर प्रदेश: मोबाइल लूट मामले में कार्रवाई न होने पर उठे सवाल, निष्पक्ष जांच की हुई मांग
मध्य प्रदेश: जनकल्याण शिविरों में किसानों को आधुनिक खेती व डीएसआर की दी गई जानकारी
मध्य प्रदेश: 21.68 करोड़ की लागत से बने रोड ओवरब्रिज का हुआ लोकार्पण, आवागमन हुआ सुगम