Contact for Advertisement 9919916171


छत्तीसगढ़: शासकीय राशन में गड़बड़ी और फर्जी एंट्री की शिकायत पर जांच हुई शुरू

- Photo by : social media

छत्तीसगढ़  Published by: Arasad Ali , Date: 12/05/2026 11:25:32 am Share:
  • छत्तीसगढ़
  • Published by: Arasad Ali ,
  • Date:
  • 12/05/2026 11:25:32 am
Share:

संक्षेप

छत्तीसगढ़: कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत ग्राम पंचायत लाबेद में शासकीय उचित मूल्य दुकान में कथित रूप से खाद्यान्न की अफरा-तफरी और ई-पोस मशीन में फर्जी एंट्री किए जाने का मामला सामने आया है।

विस्तार

छत्तीसगढ़: कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत ग्राम पंचायत लाबेद में शासकीय उचित मूल्य दुकान में कथित रूप से खाद्यान्न की अफरा-तफरी और ई-पोस मशीन में फर्जी एंट्री किए जाने का मामला सामने आया है। मामले की शिकायत भारतीय किसान संयुक्त मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अरशद लारी द्वारा जनदर्शन के दौरान कलेक्टर से की गई, जिस पर जांच के आदेश दिए गए हैं। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि ग्राम पंचायत लाबेद की शासकीय उचित मूल्य दुकान के संचालक द्वारा पिछले कई महीनों से हितग्राहियों से ई-पोस मशीन में अंगूठा लगवाने के बावजूद उन्हें खाद्यान्न का वितरण नहीं किया गया। शिकायतकर्ता के अनुसार दुकान में खाद्यान्न उपलब्ध नहीं है और आशंका जताई गई है कि राशन की कालाबाजारी कर दी गई है।

बताया गया कि ई-पोस मशीन में फर्जी एंट्री हो जाने के कारण हितग्राही अन्य पीडीएस दुकानों से भी राशन प्राप्त नहीं कर पा रहे हैं। शिकायत में खाद्य विभाग की भूमिका पर भी सवाल उठाए गए हैं। आरोप लगाया गया है कि विभाग द्वारा ऐसे मामलों में प्रभावी कार्रवाई करने के बजाय लीपापोती की जाती रही है। शिकायती पत्र में मांग की गई है कि संबंधित पीडीएस दुकान की तत्काल जांच कर हितग्राहियों को उनका खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाए तथा दोषी पाए जाने पर दुकान संचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए दुकान को निलंबित किया जाए।

शिकायतकर्ता ने दावा किया कि जिले की कई ग्राम पंचायतों में इसी प्रकार की अनियमितताओं और फर्जी एंट्री के मामले सामने आ चुके हैं। उनका आरोप है कि खाद्य विभाग की लापरवाही के कारण कई पीडीएस दुकानों में भ्रष्टाचार बढ़ता जा रहा है। अब देखना होगा कि मामले के सामने आने के बाद प्रशासन जांच में क्या कार्रवाई करता है और दोषियों पर किस प्रकार की कार्रवाई की जाती है।