-
☰
Delhi Crime News: बवाना में गैंगवार ने करी फायरिंग, एक की मौत व तीन लोग घायल
- Photo by : social media
संक्षेप
दिल्ली: राजधानी दिल्ली के बवाना इलाके में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब कुछ हथियारबंद बदमाश एक किराने की दुकान में घुस आए और अचानक फायरिंग शुरू कर दी।
विस्तार
दिल्ली: राजधानी दिल्ली के बवाना इलाके में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब कुछ हथियारबंद बदमाश एक किराने की दुकान में घुस आए और अचानक फायरिंग शुरू कर दी। हमलावरों ने लगातार कई राउंड गोलियां चलाईं, जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इस हमले में 30 साल के एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह गोगी गैंग से जुड़ा हुआ था। घटना के समय दुकान में मौजूद उसके 55 साल के पिता भी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा वहां से गुजर रहा एक राहगीर और एक 8 साल का बच्चा भी इस अंधाधुंध गोलीबारी की चपेट में आ गए और घायल हो गए। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है और उन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेर लिया। इस हमले में 30 साल के रवि की मौके पर ही मौत हो गई। उसके 55 साल के पिता अनिल और वहां से गुजर रहे 46 साल के राहगीर राजकुमार के पैरों में गोलियां लगीं और वे घायल हो गए। इस घटना में वहां मौजूद 8 साल का एक बच्चा भी गोली के छूकर निकलने से घायल हो गया। राहत की बात यह है कि अस्पताल के सूत्रों के अनुसार सभी घायलों की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल से सबूत जुटाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। शुरुआती जांच में यह मामला गैंगवार से जुड़ा बताया जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि इस हमले के पीछे टिल्लू ताजपुरिया गैंग का हाथ हो सकता है, हालांकि पुलिस अभी इसकी पुष्टि नहीं कर रही है और हर पहलू से जांच कर रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोगों ने सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।
Delhi Uttam Nagar: ईद से पहले नफरती पोस्टर विवाद, ओवैसी ने उठाए सवाल, कार्रवाई की मांग
Leopard Attacks Child: 4 साल के बच्चे पर तेंदुए ने किया हमला, माँ ने बचाई जान
Delhi Update: डीटीसी बस में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग, लोगों को निकाला गया सुरक्षित
Delhi Update: लाल किला क्षेत्र के पास आतंकी खतरे के चलते हाई अलर्ट, की गई कड़ी सुरक्षा
Delhi Update: CBSE परीक्षा के दौरान 12 से अधिक स्कूलों को मिली बम की धमकी, पुलिस टीम हुई सतर्क