-
☰
Education System Crisis: NEET विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, PM मोदी को भेजा त्यागपत्र; बोले- छात्रों का हित मेरी पहली प्राथमिकता
- Photo by : social media
विस्तार
दिल्ली: NEET-UG परीक्षा में कथित गड़बड़ियों को लेकर देशभर में चल रहे विवाद के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है। जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन और लगातार उठ रहे सवालों के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने यह बड़ा फैसला लिया। सोशल मीडिया पर दी इस्तीफे की जानकारी धर्मेंद्र प्रधान ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने इस्तीफे की जानकारी साझा की। उन्होंने अपने पत्र में कहा कि पिछले चार दशकों से अधिक समय से वह छात्रों, शिक्षकों और शिक्षा सुधार के लिए लगातार काम करते रहे हैं। उनका विश्वास है कि मजबूत, समावेशी और दूरदर्शी शिक्षा व्यवस्था ही देश के विकास की नींव होती है। NEET गड़बड़ी पर सरकार की कार्रवाई का दिया हवाला धर्मेंद्र प्रधान ने अपने इस्तीफे के पत्र में कहा कि 3 मई 2026 को आयोजित NEET-UG परीक्षा में अनियमितताओं की शिकायतें सामने आने के बाद सरकार ने तुरंत कदम उठाए। उन्होंने बताया कि मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई, परीक्षा रद्द कर दोबारा परीक्षा कराने का फैसला लिया गया और भविष्य में NEET को पूरी तरह कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में कराने की घोषणा की गई। 20 लाख छात्रों की परीक्षा कराना थी सबसे बड़ी जिम्मेदारी धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि 20 लाख से अधिक छात्रों की परीक्षा निष्पक्ष और सुचारु रूप से कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता थी। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार, राज्य सरकारों, जिला प्रशासन, छात्रों और अभिभावकों के सहयोग से 21 जून 2026 को दोबारा परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित की गई। परिणाम के बाद भी नहीं थमा विवाद उन्होंने कहा कि 16 जुलाई को घोषित परिणामों में गरीब और वंचित परिवारों के कई प्रतिभाशाली छात्रों ने सफलता हासिल की, लेकिन कुछ जिम्मेदार पदों पर बैठे लोगों ने छात्रों को गुमराह करने का प्रयास किया। उन्होंने इस पर दुख जताते हुए कहा कि छात्रों के भविष्य और विश्वास को बनाए रखना बेहद जरूरी है। इस्तीफे के बाद बढ़ी राजनीतिक हलचल धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। NEET विवाद को लेकर विपक्ष और छात्र संगठन लगातार सरकार से जवाबदेही की मांग कर रहे थे। वहीं, सरकार की ओर से पहले भी कहा गया था कि परीक्षा में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अब अगला कदम क्या? धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अब सभी की नजरें केंद्र सरकार के अगले फैसले पर टिकी हैं। NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्रालय में आगे की जिम्मेदारी किसे दी जाएगी, इस पर भी चर्चा तेज हो गई है।