Contact for Advertisement 9919916171


गुजरात: खाद संकट पर प्रशासन का बड़ा बयान, बाराबंकी में सुबह 7 बजे से शुरू हुआ वितरण

- Photo by : social media

गुजरात  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 25/07/2026 05:05:34 pm Share:
  • गुजरात
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 25/07/2026 05:05:34 pm
Share:

विस्तार

गुजरात: बाराबंकी धान की फसल के सीजन में यूरिया और डीएपी खाद को लेकर किसानों को हो रही परेशानी के बीच जिला प्रशासन ने बड़ा बयान जारी किया है। किसानों की लंबी कतारों और खाद की कमी की शिकायतों के बाद प्रशासन ने साफ किया है कि जिले में खाद की कोई कमी नहीं है। जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने बताया कि खाद वितरण में आ रही तकनीकी समस्याओं को दूर कर लिया गया है। अब जिले के सभी खाद केंद्रों पर सुबह 7 बजे से खाद का वितरण किया जा रहा है, ताकि किसानों को समय पर खाद उपलब्ध हो सके।

वहीं, किसानों की ओर से खाद की कालाबाजारी और निर्धारित कीमत से अधिक पैसे वसूले जाने की शिकायतों पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। डीएम ने कहा कि किसानों का हक मारने वाले कालाबाजारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है और ऐसे मामलों में एफआईआर दर्ज कराई जा रही है। प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित केंद्रों से ही खाद खरीदें और किसी भी तरह की अनियमितता की शिकायत संबंधित अधिकारियों से करें। हालांकि, कई किसान अभी भी खाद मिलने में देरी और लंबी कतारों की समस्या बता रहे हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन के दावों के बाद जमीनी स्तर पर किसानों को कितनी राहत मिलती है।