Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: 26 जून से हरियाली की नई क्रांति, म्हारी हरी-भरी हांसी महाअभियान का होगा आगाज़

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Anil , Date: 16/05/2026 05:03:59 pm Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Anil ,
  • Date:
  • 16/05/2026 05:03:59 pm
Share:

संक्षेप

हरियाणा: डीसी राहुल नरवाल के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं हरित विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 26 जून 2026 से “म्हारी हरी-भरी हांसी महाअभियान का शुभारंभ किया जाएगा। इस महत्वाकांक्षी अभियान का शुभारंभ  विधायक विनोद भयाना द्वारा किया जाएगा।

विस्तार

हरियाणा: डीसी राहुल नरवाल के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं हरित विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 26 जून 2026 से “म्हारी हरी-भरी हांसी महाअभियान का शुभारंभ किया जाएगा। इस महत्वाकांक्षी अभियान का शुभारंभ  विधायक विनोद भयाना द्वारा किया जाएगा। एसडीएम राजेश खोथ ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि अभियान के अंतर्गत शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े स्तर पर पौधारोपण, स्वच्छता, जल संरक्षण तथा पर्यावरण जागरूकता से संबंधित गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, म्हारी हरी-भरी हांसी अभियान के प्रथम चरण को नागरिकों, सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं तथा ग्राम पंचायतों का अभूतपूर्व सहयोग प्राप्त हुआ था। 

अनेक ग्राम पंचायतों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए गांवों में हजारों पौधे लगाए, स्वच्छता अभियान चलाए तथा पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन का रूप देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि पहले चरण की सफलता को देखते हुए अब “म्हारी हरी-भरी हांसी द्वितीय अभियान को और अधिक व्यापक स्तर पर संचालित किया जाएगा। इस अभियान में विभिन्न विभागों,स्कूल-कॉलेजों, युवा संगठनों, महिला मंडलों, व्यापारिक संस्थाओं तथा ग्रामीण व शहरी नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

एसडीएम राजेश खोथ ने बताया कि अभियान के दौरान प्रत्येक गांव एवं वार्ड स्तर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। खाली पड़ी सरकारी भूमि, स्कूल परिसरों, सार्वजनिक स्थलों, पार्कों तथा सड़कों के किनारे बड़े स्तर पर पौधारोपण किया जाएगा। साथ ही लगाए गए पौधों की नियमित देखरेख एवं संरक्षण के लिए भी विशेष व्यवस्था की जाएगी ताकि अधिक से अधिक पौधे विकसित होकर पर्यावरण को लाभ पहुंचा सकें। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। 

बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए जनसहभागिता अत्यंत आवश्यक है। म्हारी हरी-भरी हांसी द्वितीय महाअभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा करने का भी कार्य करेगा। एसडीएम ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग इस महाअभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें तथा अपने घर, गांव, मोहल्ले और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ एवं हरा-भरा बनाने में सहयोग करें। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जनसहयोग से हांसी क्षेत्र को पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के क्षेत्र में एक नई पहचान मिलेगी।

पिछले साल लगाए गए पौधों का किया अवलोकन निरीक्षण-एसडीएम राजेश खोथ ने पिछले वर्ष चलाए गए म्हारी हरी भरी हांसी अभियान के अंतर्गत भाटला गांव में रोपित पौधों का अवलोकन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पौधों के विकास को देखकर काफी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को रोपित पौधों की देखभाल करनी चाहिए। स्वयं द्वारा लगाए गए पौधों को बढ़ते देखकर गर्व एवं आनंद की अनुभूति होती है। हर व्यक्ति को इस अनुभूति का एहसास करना चाहिए।
 


Featured News