Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली को लेकर प्रशासन ने की एडवाइजरी जारी

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Anil , Date: 12/05/2026 12:20:05 pm Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Anil ,
  • Date:
  • 12/05/2026 12:20:05 pm
Share:

संक्षेप

हरियाणा: हांसी 11 मई मौसम में लगातार हो रहे बदलाव एवं आंधी-तूफान के दौरान आकाशीय बिजली गिरने की संभावनाओं को देखते हुए जिला प्रशासन ने नागरिकों के लिए सावधानी संबंधी एडवाइजरी जारी की है।

विस्तार

हरियाणा: हांसी 11 मई मौसम में लगातार हो रहे बदलाव एवं आंधी-तूफान के दौरान आकाशीय बिजली गिरने की संभावनाओं को देखते हुए जिला प्रशासन ने नागरिकों के लिए सावधानी संबंधी एडवाइजरी जारी की है। उपायुक्त राहुल नरवाल ने कहा कि थोड़ी सी सतर्कता बरतकर जनहानि और दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है। उन्होंने नागरिकों से मौसम खराब होने के दौरान विशेष सावधानी बरतने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की। उपायुक्त ने बताया कि यदि गर्जना सुनाई दे तो इसे खतरे का संकेत मानते हुए तुरंत सुरक्षित भवन या आश्रय स्थल में चले जाएं। खुले स्थानों, खेतों, पेड़ों के नीचे तथा बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचें। उन्होंने कहा कि टिन की छत अथवा धातु की चादरों वाले अस्थायी ढांचों में शरण लेना भी जोखिमपूर्ण हो सकता है।


डीसी राहुल नरवाल ने कहा कि आकाशीय बिजली के दौरान धातु की वस्तुओं का उपयोग न करें तथा बिजली की तारों और विद्युत उपकरणों से दूरी बनाए रखें। घर के अंदर रहने की स्थिति में सभी अनावश्यक विद्युत उपकरणों के प्लग निकाल दें और लैंडलाइन फोन का प्रयोग न करें। खिड़कियों और दरवाजों से दूर रहें तथा बरामदों में खड़े होने से बचें।
उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति खुले क्षेत्र में फंस जाए और सुरक्षित स्थान उपलब्ध न हो तो जमीन पर लेटने के बजाय पैरों को साथ रखते हुए नीचे झुककर बैठें तथा जमीन को कम से कम स्पर्श करें। पेड़ों के नीचे समूह बनाकर खड़े होना भी अत्यंत खतरनाक हो सकता है। उपायुक्त ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें तथा बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें। किसी भी आपात स्थिति में नागरिक हरियाणा सरकार के आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112 पर संपर्क कर सकते हैं।