Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: हिसार के रेड स्क्वेयर मार्केट में सफाई अभियान, पुलिस की पहल पर हटाए गए कूड़े के ढेर

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 05/09/2026 10:52:41 am Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 05/09/2026 10:52:41 am
Share:

संक्षेप

हरियाणा: हिसार शहर में स्वच्छता व्यवस्था और आमजन की सुविधा को बेहतर बनाने के उद्देश्य से हिसार पुलिस ने नगर निगम के सहयोग से सराहनीय पहल की।

विस्तार

हरियाणा: हिसार शहर में स्वच्छता व्यवस्था और आमजन की सुविधा को बेहतर बनाने के उद्देश्य से हिसार पुलिस ने नगर निगम के सहयोग से सराहनीय पहल की। पुलिस अधीक्षक सिद्धान्त जैन के निर्देशन में रेड स्क्वेयर मार्केट में लंबे समय से जमा कूड़े के ढेरों को हटाकर रास्ते की सफाई कराई गई। रेड स्क्वेयर मार्केट में लाम्बा मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल के नजदीक काफी समय से कूड़ा जमा होने के कारण स्थानीय लोगों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस प्रशासन ने नगर निगम के अधिकारियों से समन्वय कर सफाई अभियान चलाया।

अभियान के दौरान सहायक उप निरीक्षक (ASI) सुभाष चंद्र और कुलदीप तथा नगर निगम के जेई की मौजूदगी में निगम की टीम ने दो जेसीबी मशीनों और दो डंपरों की मदद से मौके पर जमा पूरा कूड़ा उठवाया। इसके बाद सड़क और आसपास के क्षेत्र को साफ कराया गया, जिससे लोगों को आवागमन में राहत मिली। पुलिस प्रशासन की इस पहल से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। व्यस्त बाजार में कूड़े के ढेर हटने से न केवल रास्ता साफ हुआ, बल्कि आसपास के क्षेत्र की स्वच्छता और व्यवस्था में भी सुधार देखने को मिला।

पुलिस अधीक्षक सिद्धान्त जैन ने कहा कि स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने आमजन से अपील की कि सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न डालें और शहर को साफ-सुथरा रखने में प्रशासन का सहयोग करें। एसपी ने कहा कि स्वच्छ शहर नागरिकों के स्वास्थ्य और जीवन की गुणवत्ता के लिए बेहद जरूरी है। हिसार पुलिस आमजन की सुविधा, सुरक्षा और बेहतर नागरिक व्यवस्था के लिए लगातार प्रयास कर रही है। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्रवासियों को बेहतर और स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में सकारात्मक कदम माना जा रहा है।