-
☰
उत्तर प्रदेश: मुजफ्फरनगर पुलिस लाइन में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, झांकियों ने मोहा मन
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मुजफ्फरनगर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर शुक्रवार रात मुजफ्फरनगर पुलिस लाइन में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धार्मिक श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मुजफ्फरनगर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर शुक्रवार रात मुजफ्फरनगर पुलिस लाइन में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धार्मिक श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर श्री उमेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा ने पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारजनों के साथ विधि-विधानपूर्वक भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर जन्मोत्सव मनाया। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर पुलिस लाइन स्थित मंदिर प्रांगण को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। रंग-बिरंगी सजावट और धार्मिक माहौल के बीच बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी एवं उनके परिवारजन कार्यक्रम में शामिल हुए। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के अवसर पर मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस परिवार के बच्चों और कलाकारों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। बच्चों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में विशेष आकर्षण पैदा किया। वहीं, भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और धार्मिक प्रसंगों से जुड़ी झांकियां भी प्रस्तुत की गईं। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण मथुरा दर्शन और उत्तराखंड दर्शन की आकर्षक झांकियां रहीं। झांकियों के माध्यम से धार्मिक एवं सांस्कृतिक विविधता को दर्शाया गया, जिन्हें देखने के लिए पुलिसकर्मियों और उनके परिवारजनों में खासा उत्साह देखने को मिला। जन्माष्टमी के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने समस्त पुलिस बल, उनके परिवारजनों और जनपदवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी से भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों और उनके जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और आकर्षक झांकियों से सजा यह आयोजन पुलिस परिवार के लिए यादगार रहा। कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मियों और उनके परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को भव्य एवं भक्तिमय बना दिया।
उत्तर प्रदेश: इंद्रजीत सिंह ने परिवार के राजनीतिक सफर और क्षेत्रवासियों के सहयोग को बताया महत्वपूर्ण
उत्तर प्रदेश: सोनभद्र में एमएलसी चुनाव, शिक्षक सीट पर 75.48%, स्नातक सीट पर 50.46% हुए मतदान
छत्तीसगढ़: सूरजपुर में 49 हजार विद्यार्थियों ने एक साथ सीखा ‘सतर्क’, शिक्षा में नई पहल की हुई शुरुआत