-
☰
उत्तर प्रदेश: झांकियों और भजनों से सजी पुलिस लाइन्स, धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन्स, सहारनपुर में भव्य एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन्स, सहारनपुर में भव्य एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर श्री अभिनन्दन सिंह, जिलाधिकारी श्री अरविन्द चौहान सहित जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, पुलिसकर्मी और पुलिस परिवार के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। जन्माष्टमी को लेकर पुलिस लाइन्स परिसर को आकर्षक तरीके से सजाया गया था। कार्यक्रम स्थल पर भगवान श्री कृष्ण के जीवन, उनकी बाल लीलाओं और जन्मोत्सव से जुड़ी मनमोहक झांकियां सजाई गईं। इन झांकियों ने उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया और श्रद्धालुओं ने भगवान श्री कृष्ण के विभिन्न स्वरूपों के दर्शन कर आध्यात्मिक आनंद लिया। कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का भी आयोजन किया गया। पुलिस परिवार के सदस्यों और बच्चों ने उत्साह के साथ कार्यक्रमों में हिस्सा लिया तथा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। भक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण में नजर आया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर श्री अभिनन्दन सिंह ने कार्यक्रम में प्रस्तुत विभिन्न झांकियों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अवलोकन किया और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने पुलिस परिवार के सदस्यों और कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर एसएसपी ने भगवान श्री कृष्ण के जीवन और उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सभी को सत्य, धर्म, कर्तव्यनिष्ठा, सद्भाव और लोककल्याण के मार्ग पर चलते हुए समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना चाहिए। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिवारजनों की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने जन्माष्टमी समारोह को विशेष बना दिया। धार्मिक आस्था, भक्ति और सांस्कृतिक रंगों से सजा यह आयोजन पुलिस लाइन्स परिसर में यादगार माहौल छोड़ गया।
उत्तर प्रदेश: मुजफ्फरनगर पुलिस लाइन में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, झांकियों ने मोहा मन
उत्तर प्रदेश: गंगा-यमुना उफान पर, प्रयागराज में बिगड़े हालात, लेटे हनुमान मंदिर पूरी तरह हुआ जलमग्न
हरियाणा: हिसार पुलिस का नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान जारी, 15 नशा पीड़ितों को उपचार से जोड़ा
हरियाणा: हिसार के रेड स्क्वेयर मार्केट में सफाई अभियान, पुलिस की पहल पर हटाए गए कूड़े के ढेर
गुजरात: करनाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर गिरफ्तार, दो चोरीशुदा मोटरसाइकिल हुई बरामद