Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: भजनों और जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर, जगरौली में श्रद्धा के साथ मनाया गया कृष्ण जन्मोत्सव

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 05/09/2026 11:36:12 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 05/09/2026 11:36:12 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान को नज़दीकी ग्राम जगरौली में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान को नज़दीकी ग्राम जगरौली में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर गांव में मंदिर को आकर्षित ढंग से सजाकर पर्व के उपलक्ष में धार्मिक अनुष्ठान हेतू कार्यक्रम आयोजित किया गया। ग्राम वासियों ने भारी संख्या में उपस्थित होकर बाल कलाकारों की अद्भुत प्रस्तुतियों का आनंद लिया, बच्चों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम ने युवाओं बुजुर्गों और महिलाओं का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर प्रांगण में पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन प्राप्त किए और शीश झुकाकर भगवान को प्रणाम किये। इस कार्यक्रम में नन्हें मुन्ने बच्चे राधा और कृष्ण बनकर धार्मिक वातावरण व श्रद्धालुओं का मन अपनी ओर आकर्षित कर रहे थे।मंदिर प्रांगण में माहौल भक्तिमय  बना रहा और श्रद्धालु भजनों पर झूमकर श्रीकृष्ण की जय जयकार करते हुए नजर आए, देर तक चले इस धार्मिक आयोजन को ग्राम वासियों की भारी भीड़ ने चार चाँद लगाये।

 

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के मौके पर ग्राम वासियों ने सराहनीय  सहभागिता निभाई, जिसमें विकास सैनी, राहुल सैनी एवं धर्मवीर सैनी,और रामदीप सैनी आदि ने  कार्यक्रम की व्यवस्थाओं और सुविधाओं में सहयोग प्रदान किया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। भजन-कीर्तन,पूजा-पाठ व श्रद्धालुओं द्वारा भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों, कार्यक्रम में बच्चों अनोखी प्रस्तुतियों, भक्तिमय माहौल के बीच श्रीकृष्ण जन्म दिवस के कार्यक्रम को श्रद्धापूर्वक शांतिपूर्ण वातावरण मे सम्पन्न किया गया, कार्यक्रम की सम्पन्नता एंव प्रसाद वितरण पर आयोजकों द्वारा भाईचारे का संदेश और सबको शुभकामनायें दी गई।